Homeमध्य प्रदेशपीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थल की...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थल की सफाई के साथ शाम को दीप जलाने की अपील

रिपोर्ट- शशिकांत शर्मा

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने ‘सेवा संकल्प महाअभियान’ की शुरुआत की है। नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं, शाम को लोगों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील की गई।


सिवनी मालवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा संकल्प महाअभियान’ के तहत सेवा गतिविधियों की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन भाजपा नगर मीडिया प्रभारी लीना यादव शर्मा के नेतृत्व में बूथ संख्या 93 के वार्ड नंबर 6 स्थित शीतला काली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
वहीं, शाम को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत लोगों से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनभागीदारी के रूप में मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प महाअभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान सहित कई सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि ‘जन सेवा संकल्प महाअभियान’ को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से शाम को अपने घरों पर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments