Homeराष्ट्रीयजहानाबाद नवीन मंडी में ज्वार की फिंगर न लगने से किसान परेशान

जहानाबाद नवीन मंडी में ज्वार की फिंगर न लगने से किसान परेशान

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जनपद के जहानाबाद क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में ज्वार की खरीद प्रक्रिया बाधित होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में ज्वार बिक्री के लिए पहुंचे किसानों का आरोप है कि कई दिनों से फिंगर न लगने के कारण उनकी उपज की तौल और खरीद नहीं हो पा रही है, जिससे वे मजबूरन मंडी परिसर में ही भटकने को विवश हैं।
किसानों का कहना है कि दूर-दराज के गांवों से ज्वार लेकर मंडी पहुंचने के बावजूद न तो उनकी फसल की एंट्री हो पा रही है। इस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय और श्रम की भी हानि हो रही है। मंडी में मौजूद किसानों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं मंडी प्रशासन की ओर से समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिए जाने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments