Homeराष्ट्रीयखाना न देने से नाराज होकर होटल मैनेजर को जमकर पीटा

खाना न देने से नाराज होकर होटल मैनेजर को जमकर पीटा

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। बीती रात उद्योग नगरी के समीप हाईवे किनारे संचालित अर्थ होटल में कुछ युवकों ने खाना देने से मना करने से नाराज होकर होटल मैनेजर सहित सफाई कर्मियों एवं होटल में ठहरे एक युवक को बीच बचाव करने पर अर्धनग्न करके जमकर पीटा और जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने होटल मैनेजर की तहरीर पर तीन को नामजद करके कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज किये गये मुकदमे में कहा गया है कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे कस्बे के कुछ युवक नशे में चूर होकर उद्योग नगरी के समीप हाइवे किनारे संचालित अर्थ होटल में खाना खाने पहुंचे। होटल के मैनेजर कुलदीप सिंह से खाना मांगा।

मैनेजर ने कहा कि गैस के साथ साथ खाना खत्म हो गया है, खाना मिलना संभव नहीं है। इससे नाराज युवकों ने मैनेजर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने दौड़े सफाई कर्मी नरेंद्र अनुरागी, अरुण वाल्मीकि को लात घूंसे से जमकर पीटा। इसी बीच होटल में ठहरा ग्राहक पंकज कुमार पाल निवासी दौलतपुरा उरई जालौन बीचबचाव करने लगा। तो युवकों ने इसको भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर नैतिक सोनी, प्रत्यूष साहू, भोलू ठाकुर को नामजद करके कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments