Homeराष्ट्रीयएंटी करप्शन टीम ने पोस्टर अभियान चलाकर किया जागरूक

एंटी करप्शन टीम ने पोस्टर अभियान चलाकर किया जागरूक

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना एंटी करप्शन बांदा की चौकी/अभिसूचना इकाई हमीरपुर एवं उनकी टीम द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस दौरान विकास भवन कुछेछा, सदर तहसील एवं जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पोस्टर चस्पा कर आमजन को सतर्क रहने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि किसी भी सरकारी कार्य में रिश्वत की मांग होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। इसके लिए विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9454402489 एवं 9454402484 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
टीम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में आम नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जागरूक नागरिक ही पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था की नींव रखते हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा कर भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments