Homeराष्ट्रीयसमाधान दिवस में आए डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में केवल एक...

समाधान दिवस में आए डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में केवल एक ही मामले का हुआ निस्तारणमंडलायुक्त व डीआईजी ने भी सुनी समस्याएं

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा नगर के तहसील परिसर पर आयोजित समाधान दिवस में आए डेढ़ दर्जन से अधिक मामलों में केवल एक ही मामले का निस्तारण मौके पर हो सका। इस मौके पर मंडल आयुक्त व डीआईजी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कर फरियादियों की समस्याएं सुनी।
मौदहा नगर के तहसील परिसर पर स्थित सभागार भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह ने की। इस मौके पर मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश यस ने भी अचानक समाधान दिवस पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में कल 20 फरियादी मामले आए जिसमें केवल एक ही मामले का निस्तारण मौके पर हो सका। सबसे अधिक मामले राजस्व व पुलिस से संबंधित रहे। नगर के अधिवक्ता उमाशंकर मधुपिया ने मंडलायुक्त को बताया कि उन्होंने तहसील परिसर में स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर नगर पालिका से मांग की थी लेकिन तहसील परिसर में आज तक लाइटें नहीं लग सकी। उमाशंकर का कहना है कि नगर में गौशाला के जिम्मेदारों ने गायों को तो गौशाला में पहुंचा दिया लेकिन नगर के मुख्य मार्ग पर साड़ आज भी छुट्टा वितरण कर रहे हैं जो लोगों को घायल करने के अलावा मौत की घाट उतारने से भी नहीं चूकते। उन्होंने नगर में आवारा कुत्तों व बंदरो की समस्या को लेकर भी इनसे छुटकारा दिलाने की मांग अधिकारियों से की थी लेकिन यह समस्या आज भी नगर वासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। वहीं विद्या पत्नी कृपाली ने बताया कि उसकी गुसियारी में कृषि योग्य भूमि में चना व मटर की फसल बोई थी। जब वह 22 मार्च को फसल कटवाने पहुंची तो गांव के गयादीन व उसके पारिवारिक जनों ने गाली गलौज करते हुए उसे फसल नहीं काटने दी। उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इसी प्रकार अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख उनके निदान की गुहार लगाई। समाधान दिवस के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादी मामलों की जांच पड़ताल कर समय रहते निस्तारण करें। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय के अलावा क्षेत्र के आला अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments