रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। आज सुबह करीब साढ़े चार बजे बिलासपुर क्षेत्र के गांव अहमदाबाद से एक पिकअप जिसमें 27 मजदूर मिर्ची तोड़ने के लिए स्वार क्षेत्र के गांव जा रहे थे तभी अचानक चकफेरी मोड पर पिकअप गाड़ी की गति तेज होने के कारण पलट गई, जिसमें 6 लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया गया अन्य घायलों का बिलासपुर सीएससी में उपचार चल रहा है।

वहीं चिकित्सक अधिकारी ने दी जानकारी में बताया कि यहां आए घायलों की स्थिति अब ठीक है गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
घायलों में शावेज़ अली,नसरीन, साबिया,अमीना, सानिया, नाजिम ,मुल्तान, आलम, रुखसार, अमरिन ,जुबैर, अर्जुमान ,गुलशन, जयनाब, उजमा, अमिया, हिना,नसरुद्दीन, साबिर, अमीना,आदि रहे।

