Homeराष्ट्रीयमुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, शहरभर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, शहरभर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुजफ्फरनगर | ब्यूरो: कबीर

मुजफ्फरनगर में जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सख्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस की टीम ने झांसी की रानी चौक, शिव चौक और भगत सिंह रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क पर कब्जा जमाए ठेले और अवैध पार्किंग हटवाई। कई जगहों पर सड़क तक फैले अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर खाली कराया।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। नो-पार्किंग जोन में खड़े कुल 178 वाहनों के चालान काटे गए। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। अभियान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह और यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।यातायात पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments