Homeराष्ट्रीयAIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरगैन शाखा डाकघर को पटियाली उपडाकघर (पिनः...

AIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरगैन शाखा डाकघर को पटियाली उपडाकघर (पिनः 207243) में जोड़ने के लिए मांग की

रिपोर्ट – मो कामरान अहमद कासगंज

जनपद कासगंज के भरगैन निवासी AIMIM पार्टी के नगर मिडिया प्रभारी के नेतुत्व मे कार्यकर्ताओ ने पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश को एक पत्र लिखकर अनुरोध किया हैं की भरगैन शाखा डाक घर को पटियाली उप डाक घर जनपद कासगंज से जोड़ा जाये हाल मे भरगेन डाक घर का लेखा कार्यालय राजा का रामपुर जनपद एटा मे चल रहा हैं शोएब खान ने कहा पटियाली उप डाक घर का पिन हमारा क्षेत्र प्रशासनिक रूप से जनपद कासगंज में आता है, परंतु यहां स्थित भरगैन शाखा डाकघर का लेखा कार्यालय अभी भी राजा का रामपुर उपडाकघर, जनपद एटा (पिन कोड: 207244) से जुड़ा हुआ है! जब भी भारत की किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी वेबसाइट/एप पर 207244 पिन कोड दर्ज किया जाता है, तो स्वचालित रूप से एटा जनपद दर्शाता है, इस कारण विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों में नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक रूप से उचित होगा कि भरगैन शाखा डाकघर को पटियाली उपडाकघर (पिन कोड: 207243) में शीघ्र ही जोड़ा जाए!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments