Homeराष्ट्रीयहिंदू युवा वाहिनी की मुहिम का असर, नाबालिक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हिंदू युवा वाहिनी की मुहिम का असर, नाबालिक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो – कबीर


मुजफ्फरनगर।
मुजफ्फरनगर में हिंदू युवा वाहिनी की मुहिम के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता नाबालिक लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि मामले में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद हिंदू युवा वाहिनी ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड का है, जहां कुछ दिन पूर्व नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप सामने आया था। घटना के बाद हिंदू युवा वाहिनी ने पीड़ित परिवार के समर्थन में एसपी कार्यालय और शिव चौक स्थित शिव मूर्ति स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया था। धरने के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। आज उसी आश्वासन के अनुरूप पुलिस ने नाबालिक लड़की को सुरक्षित बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी प्रहलाद आहूजा की सक्रिय भूमिका सामने आई, जिनके नेतृत्व में संगठन ने लगातार पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि समयबद्ध कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है और कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments