Homeराष्ट्रीयपलिया पशु मेला एवं नुमाइश का सोमवार को हुआ शुभारंभ

पलिया पशु मेला एवं नुमाइश का सोमवार को हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट- मो o नसीम

बाराबंकी – सुबेहा क्षेत्र में पलिया पशु मेला एवं नुमाइश का सोमवार को शुभारंभ हो गया। देवा महादेवा महोत्सव की तर्ज पर आयोजित इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत कृष्णानंद भारती और क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, नगर अध्यक्ष सुबेहा देवीदीन रावत, चौधरी हुमायूं हुसैन, हैदरगढ़ चेयरमैन आलोक तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह, मनोज मिश्रा और मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पलिया पशु मेला के प्रबंधक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जावेद आलम ने बताया कि यह मेला 30 दिसंबर तक चलेगा।


मेला प्रबंधक जावेद आलम ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मेला कमेटी ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में जगह-जगह स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बाहर से आने वाले व्यापारियों और आगंतुकों के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जावेद आलम ने बताया कि मेले में 24 और 25 दिसंबर को कुश्ती के महामुकाबले होंगे। इनमें सुविख्यात पहलवान जावेद गनी का मुकाबला चिम चिम डोगरा (भूटान) से होगा। वहीं, पहलवान मौसम अली और देवा थापा के बीच भी एक रोमांचक कुश्ती होगी।
इसके अलावा मेले में उच्च प्रजाति के दुधारू पशु, जैसे अमृतसर की नस्लदार गायें, पंजाब की पड़िया और हरियाणा की भैंसें आकर्षण का केंद्र होंगी। काबुल के बलोथरा नस्ल के घोड़े और उनके बच्चे, जयपुर के बकरी के बच्चे भी यहां देखने को मिलेंगे। जिसकी खरीद फरोख्त की जा सकेगी ।इसके अलावा, सहारनपुर के प्रसिद्ध फर्नीचर की दुकानें, तिब्बत के ऊनी वस्त्र और मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, नाच नौटंकी व सर्कस भी मेले का हिस्सा होंगे।मेला प्रबंधक जावेद आलम ने मेले में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मुस्तैद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments