Homeराष्ट्रीयहरदोई में “सेफ्टी शुल्क” का खेल: नाम बदला, वसूली वही!

हरदोई में “सेफ्टी शुल्क” का खेल: नाम बदला, वसूली वही!

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा चन्दन

हारदोई। हरदोई में “सेफ्टी शुल्क” का शानदार मॉडल लॉन्च हो चुका है पहले मतलब पूर्ववर्ती सरकार में इसे सीधे-सीधे “गुंडा टैक्स” कहा जाता था अब थोड़ा सभ्य नाम दे दिया गया “सेफ्टी शुल्क”
नाम का पता तब चला जब सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने एक वीडियो डाला, वीडियो डालने की जहमत इसलिए नही की, क्योंकि मछली बहुत छोटी है हा ,काम वही पुराना, तरीका वही बस पैकेजिंग नई!
वीडियो में दावा ये ई-रिक्शा वालों को “पुलिस और जनता से बचाया जाएगा
ये मोदी जी का स्टार्टअप आइडिया निकला “Create Fear Pvt. Ltd.”
खैर पहले मतलब पूर्ववर्ती सरकार में ई रिक्शा वालो से 30 रुपये लिए जाते थे और यह रुपए जाते थे “ऊपर तक”, मतलब हरदोई के सांसद Jai Prakash की #एंटीपार्टी और भाई भक्कड़ तक, अब 10 से 20 रुपये कम हो गए अब इसे रामराज्य लाने वाली बीजेपी सरकार में “रेट कटौती” कहें या “ईमानदारी का डिस्काउंट ऑफर”? शुचिता की राजनीति का दावा करने वाले सांसद हरदोई को अपनी एंटी पार्टी के इस “सेफ्टी शुल्क” का संज्ञान लेना चाहिए बाकी हरदोई की सड़कों पर बेलगाम ई-रिक्शा जहां चाहो मोड़ दो, जहां चाहो खड़ा कर दो जिसे चाहे उसे ठोक दे ,न ट्रैफिक का नियम, न जनता की सुविधा क्योंकि पीछे “सेफ्टी टैक्स” का सुरक्षा कवच जो है!
ये “सेफ्टी” किसकी हो रही है? पाला बदलने से खेल नहीं बदलता खेल आज भी जारी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments