Homeराष्ट्रीयनगर पालिका कर्मी चंकी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी दबोचे

नगर पालिका कर्मी चंकी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी दबोचे

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। खतौली कस्बे में नगर पालिका कर्मचारी चंकी भारद्वाज की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल था, वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को चंकी भारद्वाज पुत्र स्व. प्रदीप शर्मा निवासी दयालपुरम, खतौली के साथ दो युवकों ने कहासुनी के बाद मारपीट कर दी थी। सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चंकी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
उसी रात मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान चंकी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर कार्रवाई तेज कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
खतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम चिंदौड़ा थाना जानसठ तथा पिंकेश पुत्र नरेश निवासी ग्राम चिंदौड़ा थाना जानसठ के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments