Homeराष्ट्रीयस्मार्ट मीटर घोटाले के खिलाफ भाकियू अराजनीतिक का मोर्चा तेज, रात में...

स्मार्ट मीटर घोटाले के खिलाफ भाकियू अराजनीतिक का मोर्चा तेज, रात में भी जारी रहा धरना

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग की चेकिंग के नाम पर हो रहे कथित भ्रष्टाचार तथा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना 66 केवी बिजलीघर पर यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आरंभ हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने और चेकिंग के नाम पर आम उपभोक्ताओं से जबरन पैसे वसूल रहा है। यूनियन के युवा महानगर अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि प्रदेश भर में तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि संविदा कर्मियों और लाइनमैनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा उनकी नौकरी को स्थायी किया जाए।

वसीम खान ने आगे कहा कि मीटर रीडर की छुट्टी के नाम पर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग अब आम जनता के बजाय उद्योगपतियों, प्राइवेट कंपनियों और ठेकेदारों के हित में काम कर रहा है। रात में भी भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ता बिजलीघर पर डटे रहे। उन्होंने वहीं भोजन किया और घोषणा की कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। यूनियन के जिला अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि विभागीय भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। जब तक समाधान नहीं होता, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments