Homeराष्ट्रीयदिन के उजाले में एनजीटी के नियमों को ताक में रख बीच...

दिन के उजाले में एनजीटी के नियमों को ताक में रख बीच नदी में हैवी पोकलैंड मशीनों से किया जा रहा खनन

खनिज अधिकारी के कार्यवाही का दावा फेल पथरा में जारी है अवैध खनन

ग्राम प्रधान के शिकायत का नहीं हुआ कोई असर, 13ब का पट्टा पथरा में बागे नदी को पट्टाधारक कर रहे है छलनी

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बांदा। ग्राम पंचायत पथरा में अवैध खनन की चर्चा जोरो पर पथरा ग्राम सभा के 13ब खनन पट्टे के नाम पर पथरा में बागे नदी को हैवी-हैवी पोकलैंड मशीनों से पट्टाधारक छलनी करने में लगे हुए हैं। कई बार खबरों में अवैध खनन के प्रकाशन के बाद अधिकारी कार्यवाही करने गए लेकिन कार्यवाही के नाम पर अधिकारियो द्वारा कोई मामला सामने नहीं लाया गया। खनन माफिया अतर्रा तहसील के क्षेत्र 13ब के पड़ोसी गांव पथरा में लगातार नदी के बीच जलधारा में मशीनें उतारकर अवैध खनन कर रहा है। सूत्रों की माने तो खनन माफिया और खनिज अधिकारी के साठगाठ के चलते सोमवार को भी मशीनें नदी के पानी को अवरुद्ध करके बीच नदी पर पलने वाले जीव जंतुओं की हत्या करने में अमादा थे, जीव जंतुओं को नजरअंदाज करके खनन माफिया धड़ल्ले से बालू निकाल रहे हैं और सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। अवैध खनन को लेकर पथरा ग्राम की महिला प्रधान ने मुख्यमंत्री पोर्टल से लगाकर जिले के तमाम अधिकारियों से शिकायत की। बताया कि नदी किनारे लगी ग्रामीणों की सब्जी बारी को खनन माफिया उजाड़ रहे हैं। जिस जगह खनन का पट्टा है वहां खनन न करके पथरा गांव में खनन कर रहे हैं। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि बालू माफिया अवैध रवन्ने का भी उपयोग कर रहे हैं और सरकार को चूना लगाने में जुटे हुए हैं। विगत लगभग एक माह से अवैध खनन की चर्चा जोरो पर सोशल मीडिया से लगाकर समाचार पत्रों में खबरे प्रकाशित हो रही हैं जिसके चलते कई बार मौके मेें अधिकारी पहुंचकर पथरा खनन 13ब में जांच की, अवैध खनन पाया गया। इसमें अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अवैध खनन पाया गया है कार्यवाही हुई है, लेकिन अभी तक क्या कार्यवाही हुई है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। कार्यवाही के बावजूद भी पट्टाधारक सोमवार को अवैध खनन जारी रखे हुए हैं, इससे यह साबित होता है कि खनन माफिया के नियम विरुद्ध अवैध खनन में खनिज विभाग के अधिकारी भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments