Homeराष्ट्रीयसमाधि स्थल पर मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, पुलिस ने...

समाधि स्थल पर मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। गांव खोखनी में स्थित एक समाधि स्थल के पास खेत में मांस के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात बिगड़ने से पहले ही काबू में कर लिए गए।
रविवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने राजवाहे के किनारे बने खेत में स्थित समाधि के पास मांस के अवशेष देखे, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना ककरौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुर्गे का वेस्टेज वहां फेंका गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं भड़काने की आशंका थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जेसीबी और ट्रैक्टर मंगवाकर मौके की सफाई कराई और अवशेषों को जमीन में दबवा दिया, ताकि किसी प्रकार का विवाद न बढ़े। इसके साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्तमश, शानेआलम, सालिम, अनस और सावेज निवासी ग्राम तेवड़ा, थाना ककरौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से इस घटना में शामिल थे।
थानाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ माहौल को बिगड़ने से बचाया, बल्कि आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर एक सख्त संदेश भी दिया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments