Homeराष्ट्रीयशिवभक्तों की सेवा में जुटें हैं मुस्लिम व जैन धर्म के लोग

शिवभक्तों की सेवा में जुटें हैं मुस्लिम व जैन धर्म के लोग

कांवडिया के स्वागत में कर रहे फूलों की वर्षा

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ तहसील बडौत/बिनौली सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखनी हो तो बरनावा आइए। जहां मुस्लिम व जैन धर्म के लोग हरिद्वार से आने वाले शिवभक्त कांवड़ियां की सेवा में लगे हैं।
हरिद्वार से जल लेकर हजारों कांवड़िए बरनावा से होकर पुरा महादेव जाकर जलाभिषेक करते हैं। बरनावा में कांवड़ियों की सेवा सुरक्षा के लिए बनी समिति में आधे से ज्यादा मुस्लिम व जैन संप्रदाय के लोग हैं। जिनमे जरीफ प्रधान, शानू कुरेशी, फिरोज खान, इस्लाम, इसरार कुरेशी, शौकीन, महबूब अल्वी, अब्दुल वहीद, अजमल, इनाम कुरेशी, वीरेंद्र जैन, विशाल जैन, विकास जैन, मोहित जैन, संदीप जैन आदि शामिल हैं। ये सब स्थानीय पुलिस द्वारा नियत किए गए स्थानों पर डयूटी देकर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इतना ही नही ग्राम प्रधान फिरोज खान
कांवड़ियों को फल व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित कर रहे हैं। साथ ही साथियों संग फूलों की वर्षा कर रहे हैं। उधर इंस्पेक्टर एमएस गिल ने भी पुलिसकर्मियों के साथ कांवडिया का फूल मालाओं से स्वागत किया व फल वितरित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments