Homeराष्ट्रीयवारंटियों पर चला पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

वारंटियों पर चला पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खतौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और फरार चल रहे आरोपियों में खौफ का माहौल देखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद भघेल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक विनय शर्मा के नेतृत्व में विशेष अभियान के दौरान दबिश देकर चार वारंटी अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बीजे पुत्र राजवीर, अजीत पुत्र चन्द्रकिरण, हरि पुत्र रामरतन और मंगतराम पुत्र रतन सिंह निवासी आदमपुर मोचड़ी थाना खतौली शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा संख्या 901/24 धारा 188/171 एफ भादवि एवं अपराध संख्या 195/2021 के तहत ग्राम न्यायालय तहसील खतौली में मामला विचाराधीन था और नियत तिथि 06 मई 2026 को पेशी थी। अभियुक्त लगातार न्यायालय से गैरहाजिर चल रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे।
थाना खतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय शर्मा, कांस्टेबल सुशील भाटी, रोबिन चौधरी, महिला कांस्टेबल कृष्णा, नवीन कुमार, दीपक कुमार और देवेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी वारंटी या वांछित को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments