Homeराष्ट्रीयलेखपाल की संदिग्ध आत्महत्या पर राजनीतिक हलचल तेज

लेखपाल की संदिग्ध आत्महत्या पर राजनीतिक हलचल तेज

अखिलेश यादव ने खजुहा पहुँचकर पीड़ित परिवार को दी 2 लाख की मदद

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जनपद के बिन्दकी तहसील क्षेत्र के खजुहा में तीन दिन पूर्व लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आत्महत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना सामने आते ही स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को खजुहा पहुँचे। उन्होंने मृतक लेखपाल के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। अखिलेश यादव ने अपनी ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। परिवार के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक दबाव और विभागीय तनाव से जूझ रहा था। उन्होंने
शासन-प्रशासन से न्याय की मांग भी की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और सहकर्मियों ने लेखपाल की मृत्यु को गहरा आघात बताया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments