रिपोर्ट -एकरार खान
गाजीपुर। सनेहुआ-सलामतपुर स्थित गोपीनाथ हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों के पांच वर्ष तक के बच्चों का गंभीर
बीमारियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यदि बच्चे के माता या पिता में से किसी एक का भी आयुष्मान कार्ड बना है, तो जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के गंभीर रूप से बीमार बच्चों को योजना के अंतर्गत मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल के निदेशक शुभम ने बताया कि निमोनिया, कम वजन, पीलिया, तेज बुखार, झटके आना सहित बच्चों की विभिन्न गंभीर बीमारियों का उपचार अस्पताल में बिना किसी शुल्क के किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को एमआईसीयू (MICU) में भी नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश मद्धेशिया (एमबीबीएस, एमडी) बच्चों का उपचार कर रहे हैं। उन्होंने पात्र परिवारों से अपील की कि वे आयुष्मान योजना का लाभ उठाकर अपने बच्चों का समय पर उपचार कराएं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 9118622527 एवं 9119824865 पर संपर्क कर सकते हैं।
