Homeराष्ट्रीययुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

TNI – 24 जिला शिवम सिंह संवाददाता बहराइच

पापुलर के पेड़ से लटकता मिला शव

बहराइच, जिले के रायपुर गांव निवासी एक युवक का शव पापुलर के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी राजू सोनी (35) पुत्र मस्तराम घर से सुबह निकला था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। परिवार के लोगों के खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में लगे पापुलर के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। जिस पर गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments