Homeराष्ट्रीयमिशन शक्ति-5.0 का जोरदार आगाज़, एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल-कॉलेजों में चलाया...

मिशन शक्ति-5.0 का जोरदार आगाज़, एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल-कॉलेजों में चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने ‘मिशन शक्ति-5.0’ के तहत व्यापक अभियान चलाकर स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व छात्राओं से संवाद किया।
अभियान का उद्देश्य केवल गश्त तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुरक्षा के साथ-साथ जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीमों ने छात्राओं और महिलाओं को पंफलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस सेवा-108 जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का भाव मजबूत करना है। जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्राओं से खुलकर संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर आगे आने का आह्वान किया।
जनपद में चलाए जा रहे इस अभियान से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रशासन कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। पुलिस की सक्रियता और जनजागरूकता की यह मुहिम आने वाले दिनों में और तेज किए जाने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments