Homeराष्ट्रीयतीन वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने गांव के...

तीन वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत परिजनों ने गांव के ही झोलाछाप डॉ पर लापरवाही का लगाया आरोप काटा हंगामा की कारवाई की मांग।

रिपोर्ट – नितिन कुमार

रामपुर। थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव बलखेड़ा निवासी भूरा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
तीन वर्षीय मासूम मृतक की मां रूखसार के अनुसार उसके छह बच्चों में सबसे छोटे बच्चे से बड़े बेटे जीयान को बुखार की शिकायत हुई थी जिसकी दवाई लेने के लिए वह गांव के ही रहने वाले डॉ दिलशाद के पास पहुंची थी।आरोप है कि इस नवयुवक डॉ ने मासूम के पांच सौ एमजी के इंजेक्शन लगा दिए।इससे रात में ही उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई वहीं बच्चे की तबीयत बिगड़ती देख डॉ मौके से फरार हो गया।
मृतक की मां के मुताबिक मासूम बच्चा जियान तड़पता रहा।और अंत में मेरी आंखों के सामने बच्चे ने अंतिम सांस ली
वहीं मासूम की मृत्यु के बाद परिजन आग बबूला हो गए और डॉ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है।तहरीर प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments