Homeराष्ट्रीयअवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान, 70 वाहन जांचे गए

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान, 70 वाहन जांचे गए

13 का चालान, 8 वाहन किए गए बंद

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवर्तन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अजीतपुर चेक पोस्ट पर जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रात्रि 08ः00 बजे से 02ः00 बजे तक की गई कार्यवाही के दौरान कुल 45 उपखनिज वाहनों की जांच की गई, जिसमें 10 वाहनों का चालान किया गया तथा 05 वाहनों को बन्द किया गया।
इसी क्रम में यात्री मालकर अधिकारी होरीलाल वर्मा द्वारा अजीतपुर चेक पोस्ट पर रात्रि 02ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक की गई कार्यवाही के दौरान 25 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 03 वाहनों का चालान किया गया एवं 03 वाहनों को बन्द किया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments