Homeराष्ट्रीयसनबीम स्कूल द्बारा “कर्ण की व्यथा – कृष्ण, अर्जुन और कुन्ती संवाद”थिएटर...

सनबीम स्कूल द्बारा “कर्ण की व्यथा – कृष्ण, अर्जुन और कुन्ती संवाद”थिएटर प्रस्तुति में जीवन के मूल्य सीखने का संदेश

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। नगर का प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम स्कूल, महाराजगंज की ओर से दिनांक 24/12/2025, दिन बुधवार को कान्हा हवेली में थिएटर (Theatre) आधारित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन माननीय श्री प्रणव मुखर्जी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत थिएटर प्रस्तुति “कर्ण की व्यथा – कृष्ण और अर्जुन संवाद” का प्रभावशाली मंचन किया गया।

इस नाट्य-थिएटर प्रस्तुति में महाभारत के महान पात्र कर्ण के जीवन-संघर्ष, सामाजिक उपेक्षा, धर्म, कर्तव्य एवं नियति के द्वंद्व को अत्यंत भावनात्मक एवं सशक्त संवादों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों में कर्ण और कुन्ती के बीच भावपूर्ण संवाद ने उपस्थित दर्शकों को गहन संवेदना और चिंतन के लिए प्रेरित किया। भगवान श्रीकृष्ण एवं अर्जुन के साथ कर्ण के संवादों ने भी दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि “थिएटर केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति-कौशल एवं नैतिक मूल्यों को सशक्त करने का प्रभावी साधन है। ‘कर्ण की व्यथा’ जैसी प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों को धर्म, कर्तव्य और मानवीय संवेदनाओं को समझने की प्रेरणा देती हैं।”माननीय श्री प्रणव मुखर्जी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न केवल विद्यार्थियों के रचनात्मक और बौद्धिक विकास में सहायक हैं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी की शिक्षा भी प्रदान करते हैं। ‘कर्ण की व्यथा’ जैसी प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों को जीवन के कठिन निर्णयों और मानवता के मूल्यों को समझने में मदद करती हैं। मैं इस आयोजन की सफलता के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई देता हूँ।”निदेशक श्री नवीन कुमार सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक और थिएटर आधारित आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह नाट्य प्रस्तुति न केवल उनकी अभिनय क्षमता को निखारती है, बल्कि उन्हें जीवन में सही निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों को समझने की प्रेरणा भी देती है। मैं इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम और सभी शिक्षकों को बधाई देता हूँ।”इस अवसर पर विद्यालय के माननीय चेयरमैन श्री के. पी. सिंह जी, वाइस चेयरमैन श्रीमती शोभा सिंह जी, निदेशक श्री प्रवीण कुमार सिंह जी, निदेशक श्रीमती स्मिता सिंह जी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तहसीन आब्दि, ऑपरेशनल हेड श्री रवि प्रताप श्रीवास्तव, समस्त कोऑर्डिनेटर, विद्यालय के समस्त कर्मचारी, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में मिसेज सीमा पाठक (फर्स्ट लेवल चेयरपर्सन, मजिस्ट्रेट), महातिम सिंह यादव (मेंबर, मजिस्ट्रेट ज्यूडिशियल बेन्च, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश), साथ ही साइबर सेल डिपार्टमेंट, गणमान्य डॉक्टर्स की टीम, महिला डिग्री कालेज की प्रधानाचार्या, न्यायालय से गणमान्य एडवोकेट, मीडिया से गणमान्य लोग एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों की प्रभावी अभिनय शैली, कर्ण-कुन्ती संवाद, संवादों की प्रखरता एवं मंच-सज्जा ने थिएटर प्रस्तुति को अत्यंत सराहनीय बना दिया। इस प्रस्तुति के सामाजिक एवं नैतिक संदेश पर प्रकाश डाला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments