Homeराष्ट्रीयभारतीय मजदूर किसान यूनियन ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं...

भारतीय मजदूर किसान यूनियन ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के समाधान की मांग

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। खागा तहसील मुख्यालय पर बुधवार को भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम कुकुरा, जोकीपुर, शहजादपुर, हरदो , वलीपुर रामसागर खागा नगर की समेत कई गांवों की गंभीर समस्याओं को उठाया गया।ज्ञापन में बताया गया कि खागा नगर के अवैध अतिक्रमांक हटाने के संदर्भ में स्कूली टाइम पर नो एंट्री लगाई जाए सब्जी मंडी उचित स्थान पर लगवाई जाए ग्राम कुकुरा में बिजली की तारें झूल रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं गांव की नालियां पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। जोकीपुर शहजादपुर खागा में बिजली ट्रांसफॉर्मर न लगने से ग्रामीण व किसान वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव में सड़क निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है।ग्राम हरदो में किसान विद्यानंद अपने हिस्से की जमीन पर मकान बना रहे थे, जिसे लेकर कानूनगो द्वारा निर्माण गिरवा दिया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसी प्रकार विजयीपुर ब्लॉक के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वलीपुर रमसगरा गांव में पिता-पुत्र विवाद को लेकर परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।


इन सभी मुद्दों को लेकर यूनियन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कार्यालय सचिव चंद केश प्रजापति,खागा तहसील अध्यक्ष केशन यादव, हरदो विधानसभा सदस्य विद्यानंद, ग्राम सभा अध्यक्ष वासुदेव, विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, जगतपाल प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष माधव निषाद सहित यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं हुआ, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
सभी पदाधिकारी भाई ने भारतीय मजदूर किसान यूनियन जिंदाबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाल जिंदाबाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री क्षत्रपाल मौर्य जिंदाबाद प्रदेश अध्यक्ष गौरव पांडेय जिन्दाबाद के नारे लगाए पूरा तहसील गूंज उठा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments