Homeराष्ट्रीयदुर्ग छत्तीसगढ़ हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर...

दुर्ग छत्तीसगढ़ हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर 60,00,000 रू. की धोखाधड़ी*ब्यूरो रिपोर्ट -लतीफ अहमद सिद्दीकी

  • 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
  • हैदराबाद से आरोपी को किया गया गिरफ्तार ,
  • आरोपी से फॉरच्युनर कार एवं मोबाइल जप्त -0- दिनांक 05.10.2024 को प्रार्थी विनिता गुप्ता रिर्पाेट दर्ज कराई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 में हुई थी तब सिद्वार्थ गौडा के द्वारा एक नये हास्पिटल प्रोजेक्ट को हैदराबाद में शुरू करने की बात को लेकर विश्वास मे लेकर प्रलोभन देकर झूठा वादा करके छलपूवर्क उस हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का वादा कर 60 लाख रूपये इंवेस्ट करने राजी किया। प्रार्थिया के द्वारा हैदराबाद जाकर देखने पर आरोपी द्वारा फर्जी साईट एवं दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लेकर प्रार्थिया के अकाउंट से 60 लाख रूपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी करने के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रं. 1046/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा के विरूद्ध थाना गाचीबावली, सायबराबाद में अपराध क्रं 506/2024 धारा 420,460 भादवि एवं 1148/2024 धारा 420,406 भादवि पंजीबद्ध है जिन मामलो में भी आरोपी सिद्वार्थ गौडा के द्वारा इसी प्रकार अपराध कारित कर अन्य लोगों को भी छलपूवर्क ठगा गया है ।

पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद, तेलंगाना जाकर आरोपी सिद्धार्थ गौडा की पतासाजी कर आरोपी को पकड़कर अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 नग आईफोन मोबाईल एवं एक फॉरच्युनर कार समक्ष गवाहों के कब्जा पुलिस लियाा गया। आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लेकर हैदराबाद से दुर्ग न्यायालय मैं पेश किया गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी व आरक्षक रमेश यादव, योगेन्द्र बिलौने की सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः
सिद्धार्थ गौडा उम्र 27 वर्ष साकिन जिला-रंगारेड्डी हैदराबाद तेलंगाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments