Homeराष्ट्रीयकोतमा अनूपपुर पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तथा पुलिस...

कोतमा अनूपपुर पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तथा पुलिस के साथ हाथा पाई करने वाले 03 आरोपियों को कोतमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

      दिनांक 13.06.2025 की रात्रि में थाना  कोतमा  के अपराध क्रमांक 106/25 धारा 13 जुंआ एक्ट के फरार आरोपी मो0 आकिब  जो कि सूचना देने के  बाद भी थाने पर उपस्थित नही हो रहा था, उक्त आरोपी  की  सूचना मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी  का प्रयास करते समय प्र.आर. 122 संजीव त्रिपाठी  तथा प्र.आर. 108 रामखेलावन य़ादव  के  शासकीय कार्य में  आरोपीगण (1) मो0आकिब पिता अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी (2) अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी पिता  अब्दुल समद (3) अब्दुल मुईद पिता अब्दुल समद (4) अब्दुल मुजीब पिता  अब्दुल समद तथा  (5) अब्दुल बांके पिता अब्दुल समद सभी निवासी लहसुई गांव कोतमा  द्वारा बाधा डालते हुए  उक्त दोनों प्रधान आरक्षको के साथ धक्का ,मुक्की  करते हुए अश्लील गालिया देते हुए अपनी  घर के अन्दर बंद कर लिया ।उक्त घटना के संबंध में आवेदक प्र0आर0 122 संजीव त्रिपाठी द्वारा लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट करने पर आरोपीगण   (1) मो0आकिब पिता अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी (2) अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी पिता  अब्दुल समद (3) अब्दुल मुईद पिता अब्दुल समद (4) अब्दुल मुजीब पिता  अब्दुल समद तथा  (5) अब्दुल बांके पिता अब्दुल समद सभी निवासी लहसुई गांव कोतमा के विरूध्द थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 271/25 धारा 127, 121(1), 221, 196, 132, 296, 224, 115(2) ,3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना  में लिया गया ।  पुलिस द्वारा निरन्तर दबिश देकर प्रकरण के 03 आरोपी (1) मो0आकिब पिता अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी (2) अब्दुल रसीद उर्फ छेद्दी पिता अब्दुल समद (3)  अब्दुल मुजीब पिता  अब्दुल समद तीनो निवासी  लहसुई गांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा तीनो की जामनत का पुरजोर विरोध कर माननीय न्यायालय से जेल वारंट बनवाकर जिला जेल अनूपपुर दाखिल कराया  गया है। 

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में उप.निरी. अकबर खान, प्र.आर. 55 विवेक त्रिपाठी ,प्र.आ. संजीव त्रिपाठी आर0 232 अभय त्रिपाठी एवं चा0आर0 अनिल मरावी की अहम भुमिका रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments