Homeराष्ट्रीयकासगंजसमाधान दिवस के आयोजन पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं ।

कासगंजसमाधान दिवस के आयोजन पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं ।

सिद्धपूरा ( कासगंज )- कासगंज जनपद के सभी थानो में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया वही जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना सिढपुरा में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही राजस्व सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को अवगत कराया गया । इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि थाना दिवस पर आने वाले प्रकरणों को लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए ।
इस दौरान उपजिलाधिकारी पटियाली, क्षेत्राधिकारी पटियाली, थाना प्रभारी सिढपुरा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments