Homeराष्ट्रीयईद पर कांग्रेस नेताओं का रथेड़ी में जुटान, सौहार्द और सियासी संवाद...

ईद पर कांग्रेस नेताओं का रथेड़ी में जुटान, सौहार्द और सियासी संवाद की दिखी मिसाल

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर जनपद के गांव रथेड़ी में उस समय खासा उत्साह और गर्मजोशी का माहौल देखने को मिला, जब कांग्रेस पार्टी के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर स्थानीय निवास पर पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता की अनूठी तस्वीर सामने आई।
ईद की खुशियों के बीच आयोजित इस मिलन समारोह में जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सत्यपाल कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष व मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोऑर्डिनेटर राकेश पुंडीर, जिला अध्यक्ष सेवादल नौशाद अल्वी, जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया सद्दाम सिद्दीकी, शहर अध्यक्ष सेवादल मुकुल शर्मा, नरेश भारती, रविंद्र बालियान (मास्टर जी), एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मांगेराम, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल शाकिब अंसारी और साहेब अंसारी (मास्टर जी) समेत कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।
इस अवसर पर मेजबान परिवार ने सभी आगंतुकों का तहेदिल से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने भी एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में भाईचारे व एकजुटता को और मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में नौशाद अल्वी ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं, जो आज के समय में बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments