Homeराष्ट्रीयअमरोहा में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन 200 शिक्षामित्र हुए...

अमरोहा में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन 200 शिक्षामित्र हुए शामिल

रिपोर्ट – डॉ प्रथम सिंह

अमरोहा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के पत्रांक के अनुपालन में मंगलवार, 5 मई 2026 को सुमंगलम वैक्वेट हॉल, जोया रोड अमरोहा में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के शुभारंभ समारोह का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक धनौरा राजीव तरारा, जिलाध्यक्ष भाजपा उदयगिरि गोस्वामी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व ओमप्रकाश गोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।

समारोह में जनपद के लगभग 200 शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये का प्रतीकात्मक चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सांसद कंवर सिंह तंवर ने बढ़े हुए मानदेय पर शिक्षामित्रों को बधाई दी और दायित्वों के बेहतर निर्वहन की अपील की। विधायक राजीव तरारा ने शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों व शिक्षामित्रों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments