Homeअंतर्राष्ट्रीयगरीब परिवारों की मदद के लिए RLD ने डीएम से की मांग,...

गरीब परिवारों की मदद के लिए RLD ने डीएम से की मांग, तत्काल आयुष्मान व अंत्योदय राशन कार्ड के आदेश

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव, रोहिलखंड प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत दुर्ग नगला निवासी वजीर अहमद और मोहम्मद उस्मान की आर्थिक स्थिति और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
RLD नेताओं ने बताया कि दोनों परिवार बेहद आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और उन्हें आयुष्मान कार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड की आवश्यकता है। वजीर अहमद के पैर में सेप्टिक की गंभीर समस्या बताई गई, जबकि मोहम्मद उस्मान एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हुए हैं और उनके अब तक छह ऑपरेशन हो चुके हैं। आगे भी उनका उपचार और ऑपरेशन होना बताया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी की इस तत्परता पर मोहम्मद उस्मान बबलू भावुक होकर रोने लगे उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जिलाधिकारी द्वारा तुरंत कार्रवाई किए जाने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गरीब परिवारों की मदद के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों ने भी जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके लिए दुआएं कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments