कन्नौज: फायर ब्रांड नेता लोकप्रिय सांसद सुब्रत पाठक को भाजपा की प्रथम सूची में पुनः लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, 2024 लोक सभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की घोषणा के बाद इत्र नगरी के लाल और माताओं बहनों वृद्धजनों व युवाओं के चहेते सुब्रत पाठक का सनातन संस्कृति के अनुसार मां सरोज पाठक, बहन दिव्या शुक्ला, भाजपा नेत्री ककुन पाठक, बबिता सिंह, मंजू गुप्ता, रोली तिवारी, साधना शर्मा, सुनीता दुबे, राधा अवस्थी, सपना शाक्य, सरला कुशवाह, रानी दोहरे, सावित्री राजपूत, सहित दर्जनों महिलाओं ने रोली अक्षत से तिलक वंदन और मिष्ठान खिला कर आरती उतारी और विजय श्री के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर मंगल गीत भी गाए, जिस के बाद देरशाम उनके आवास पर पहुंचे सैकड़ो समर्थकों ने सांसद सुब्रत पाठक को फूल मालाएं पहनाकर मिष्ठान खिलाया, और खुशी में ढोल नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए समर्थकों ने आतिशबाजी भी छुड़ाई, समर्थको ने सुब्रत पाठक की जीत सुनिश्चित करते हुए योगी मोदी जय श्री राम सुब्रत पाठक कमल निशान के गगन भेदी नारे भी लगाए।
उत्तराखंड काशीपुर/ उधमसिंह नगर: पुलिस ने शुगर की दवाई के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शुगर की नकली दवाई समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के दो साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि कुछ समय से काशीपुर क्षेत्रतर्गत नकली आयुर्वेदिक शुगर दवाइयां को बनाने, बिक्री करने व दवाइयां को लंबे समय तक सेवन करने वाले व्यक्तियो को किडनी संबंधित समस्याएं आने की सूचनाय लगातार प्राप्त हो रही थी। जिस संबंध में डॉक्टर आलोक कुमार शुक्ला ड्रग, इंस्पेक्टर एवं जिला यूनानी अधिकारी उधमसिंह नगर के नेतृत्व में प्रशासन, जीएसटी व पुलिस टीम के द्वारा कुंडेश्वरी स्थित रेखा देवी पत्नी स्व विजेंद्र सागर के मकान पर दबिश देकर आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में प्रयुक्त सामग्री बिना ब्रांड की दवाइयां डिब्बो के बाहर लगने वाले रैपर भारी मात्रा में शील्ड रैपर व बिना रैपर वाले भरे हुए डिब्बे तथा एलोपैथिक दवाइयां व अन्य सामान बरामद किया गया। टीम ने मौके से कुंडेश्वरी निवासी विक्रांत सिंह पुत्र महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुंडेश्वरी निवासी प्रशांत सागर पुत्र स्व विजेंद्र सागर व वैशाली कॉलोनी निवासी सत्येंद्र चौधरी पुत्र ओमप्रकाश मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दवाइयां में अंग्रेजी दवाइयां की गोलियों को भारी मात्रा में मिलाकर घर पर ही प्लास्टिक के डिब्बो में उक्त माल को पैक कर फेक फर्म के रैपर लगाकर ऑनलाइन व ऑफलाइन बेचकर भारी लाभ कमाते हैं। बताया कि एक डिब्बे की लागत लगभग 300 रुपए बैठती है। जिसे उनके द्वारा 1600 रुपए व 1800 रुपए मैं बेचा जाता है। प्रतिदिन लगभग डेढ़ सौ डिब्बे ऑनलाइन व ऑफलाइन बेचे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी का धारा 34, 274, 275, 276, 420 आईपीसी व धारा 33 आई ड्रग्स तथा कॉस्मेटिक एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है। टीम में डॉक्टर आलोक कुमार शुक्ला ड्रग्स इंस्पेक्टर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी उधम सिंह नगर, पूजा पांडेय असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी काशीपुर, भीम सिंह कुटियाल नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज र तुडी, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी विनोद जोशी, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, राजस्व उप निरीक्षक मुकेश कुमार, फूल सिंह, एसआई निर्मल मनोला, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कुलदीप, गजेंद्र, किशोर फर्त्याल, सुरेंद्र सिंह व दिनेश कुमार कार्यालय उप सहायक रुद्रपुर काशीपुर रहे।
उत्तराखंड उधमसिंह नगर: जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह वर्चुअल बैठक लेते हुए सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए शत- प्रतिशत मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व है इसमें सभी की शत प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा शत- प्रतिशत मतदान कराने के लिए मैंपिग करें व दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वीप अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरुक करते हुए शत- प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जाए इसके लिए स्वयं सहायता समूहो, आशाएं/ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो, युवक मंगल दलो स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी ब्लॉक व ग्राम स्तर तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाए। उन्होंने कहा उद्योग विभाग, सिलुकुल, श्रम विभाग सभी उद्यमियों, उद्योगों में कार्यरत कार्मिको श्रमिकको शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि जल संस्था, विद्युत विभाग अपने उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने वाले बिल में भी मतदान में संबंधित प्रेरित करने वाले सं लोग छपा कर प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल कालीजो में भी युवाओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे तथा बच्चे अपने-अपने अभीभावकों को मतदान हेतु जागरूक कर प्रेरित करेंगे। सभी बेकर्स अपने बैंकों में पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से अपने खातेदार/ ग्राहकों को मतदान हेतु जागरूक करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शत- प्रतिशत मतदान करना सुनिश्चित करेंगे। वीसी के दौरान मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल स्वीप मनीष कुमार, अपर जिला अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी मौजूद थे।
कासगंज। सगा भाई और मामा ही लड़की की जान का दुश्मन बन गया, फ़ोन पर अपनी बहन को उसके प्रेमी से बात करते देख उसके साथ पहले की जमकर मारपीट उसके बाद हत्या की योजना बनाकर उसे मौत के घाट उतारने की पूरी तैयारी कर ली ,भाई और मामा ने ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम देने के लिए लड़की को मामा द्वारा गोली मारकर बहती हज़ारा नहर मैं फेकने का मामला उजागर हुआ है, घटना मैं पीड़ित लड़की की जान बच गई है और उसने पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी है । नोएडा के सेक्टर 115 मैं रहने वाली पीड़ित लड़की हाईस्कूल की छात्रा है, अनजान युवक की मदद से पुलिस स्टेशन पहुंची लड़की ने जो दास्तान पुलिस को सुनाई तो पुलिस वाले भी हैरान हो गए,लड़की ने बताया कि उसका सगा भाई ही उसकी जान का दुश्मन बन गया है, उसने मुझे अपने प्रेमी से फोन पर बात करते देख लिया था। जिसके बाद घर मे मेरे साथ मार पीट की गई किसी तरह घर से निकल कर बुलंदशहर स्थिति अपनी नानी के घर पहुंची तो वहाँ पहुंच कर मुझे कहा कि अबकोई बात नही है। मम्मी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। तुम घर चलो मुझे दूसरे मामा के साथ थारगाड़ी मैं बैठा लिया ।,गाड़ी जब चलने लगी तो फिर गूगल मैप से देखा कि सड़क के किनारे कहा पर नहर या नदी बह रही है ।जब मैंने पूछा तो बोल दिया कि कासगंज रिश्तेदार के यहाँ चल रहे हैं ,पांच घन्टे तक गाड़ी चलाने के बाद मेरे मामा और भाई मुझे कासगंज लाये जहां से वापसी पर नहर के पास गाड़ी खड़ी कर ली और जबरन मुझे नीचे उतारकर मामा गोली मारी और फिर नहर के पानी में फेंक दिया इतने के बाद भी वो नही रुके और बहते पानी मे मेरे दो गोलियां और मारी जो मुझे नही लगी किसी तरह मैं किनारे पर पहुंची और वहां से नहर की पटरी पर पैदल ही आ रही थी रास्ते मे मुझे एक युवक मिल गया जिससे गुहार करने पर मैं पुलिस स्टेशन पहुंची हूँ,जहां से मुझे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, मेरे पिता का देहांत पूर्व मैं ही हो चुका है भाई जिम पर कार्य करते हैं माँ ब्याज का काम करती है मेरे साथ हुई घटना बिल्कुल सत्य है और पुलिस को लिखित तहरीर भी दी है ,मामले मे पीड़ित छात्रा नोयडा के सेक्टर 115 की रहने वाली है ,पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच मैं जुट गई है।
मिर्जापुर। कटर प्लांट पर पत्थर के चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत। घटना रात्रि अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के कटर प्लांट का है। मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव मे स्थित कटर प्लांट में काम कर रहे मजदूर पत्थर के चपेट मे आने से गम्भीर रुप से घायल हो गया। कटर प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों ने पत्थर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाल कर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिव कुमार पटेल निवासी ग्राम कन्हईपुर मोहनपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर रात्रि में मशीन चला रहा था। इसी बीच पत्थर के चपेट मे आ गया और चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लांट के सहकर्मियों द्वारा घायल शिव कुमार को इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर वाराणसी एडमिट कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वही एडिशनल एसपी ने बताया की ट्रामा सेन्टर वाराणसी में मृतक का पंचनामा का कार्यवाही करायी जा रही है। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा परिजनों से तहरीर लेकर कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गंजडुंडवारा /कासगंज। गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के गांव समशपुर में स्थित जामिया दावत उल खैर लिलबनात गर्ल्स कॉलेज में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें 40 लड़कियों ने आलिमा का कोर्स पूरा किया। जलसे में आलिमाओं को फूल माला और पहनाकर सम्मानित किया गया। जलसे में मुख्य अतिथि के रूप मे मुफ्ती गजाला अख्तर शम्सी मुरादाबादी रहे। जलसे की सदारत मुफ्ती अरबाब मुरादाबादी ने की।
बीओ-आपको बता दें कि कासगंज जिले के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के गांव समशपुर में सालाना जलसे के दौरान मुफ्ती हारिस बाराबंकी ने अपनी तकरीर में कहा कि लड़कियों के लिए उर्दू अरबी के साथ-साथ दुनियावी तालीम जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर इंसान को गुनाह गलत कामों से बचना चाहिए और अच्छे काम करे। इंसानियत के नाते एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार कर आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहे।
वही इस दौरान मुफ्ती अरबाब मुरादाबादी ने कहा कि इस इलाके का यह पहला मदरसा है। इसमें लड़कियों के लिए आलिमा का कोर्स कराया जाता है। मदरसे के संचालक मौलाना कलीमुद्दीन की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने दीन के कार्य को आगे बढ़ाया है। मदरसे में आलिमाओं को उर्दू, अरबी की शिक्षा के साथ-साथ अंग्रेजी, हिंदी, गणित और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को अदब के साथ पर्दे में रहना चाहिए। और आलिमाओं को परिवार चलाने के साथ-साथ दीन के कार्य को भी आगे बढ़ाने की भी अपील की।
बागपत। बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम पंचायत टयौढी पहुंचकर हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर ) का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कोई भी मरीज पहुंच कर वहां तैनात सी एच ओ के द्वारा ई संजीवनी के माध्यम से विशेष चिकित्सकों से भी परामर्श ले सकते हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 14 तरह की जांच की जाती हैं और 58 तरह की दवाई उपलब्ध रहती हैं जिससे कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर से बेहतर प्राप्त हो सके जिससे व्यक्ति को छोटी सी समस्या के लिए बाहर न जाना पड़े जिलाधिकारी द्वारा निरंतर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण किये जा रहे हैं जिसके क्रम में आज उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर टयौढी में उपस्थिति पंजिका देखी और ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया । शासन ने हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर का नाम परिवर्तित करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम रखा गया है । सरकार द्वारा अनटाइट फंड से आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन के लिए 1 वर्ष के लिए 45000 रुपए की धनराशि प्राप्त होती है जिसमें सी एच् ओ व ग्राम प्रधान का संयुक्त खाता होता है जिसमें टयौढी ग्राम प्रधान द्वारा कोई भी पैसा खर्च नहीं किया गया है जिसके लिए जिलाधिकारी ने अन टाइट फंड की जांच कराए जाने निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि यह स्थिति अन्य सभी आरोग्य मंदिरों पर भी लागू होगी जिन ग्राम प्रधानों ने इसमें लापरवाही की है उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा व्यवस्थाओं के संचालन के लिए सरकार द्वारा जिस मद में जो धनराशि मिलती है उसका सही तरीके से सदुपयोग किया जाए आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर व्यवस्थाएं सही मिली सी एच् ओ विक्रांत मौजूद मिले एएनएम सेंटर फंक्शनल नहीं था जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त और इसमें कार्य करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन 244 ग्राम पंचायत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर से संबंधित जो समस्याएं हैं उन्हें अगले तीन दिन में रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें जिससे कि व्यवस्थाओं में और बेहतर से बेहतर सुधार हो सके।
बागपत। बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज ग्राम पंचायत टयौढी पहुंचकर हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर ) का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कोई भी मरीज पहुंच कर वहां तैनात सी एच ओ के द्वारा ई संजीवनी के माध्यम से विशेष चिकित्सकों से भी परामर्श ले सकते हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 14 तरह की जांच की जाती हैं और 58 तरह की दवाई उपलब्ध रहती हैं जिससे कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर से बेहतर प्राप्त हो सके जिससे व्यक्ति को छोटी सी समस्या के लिए बाहर न जाना पड़े जिलाधिकारी द्वारा निरंतर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण किये जा रहे हैं जिसके क्रम में आज उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर टयौढी में उपस्थिति पंजिका देखी और ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया । शासन ने हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर का नाम परिवर्तित करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम रखा गया है । सरकार द्वारा अनटाइट फंड से आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन के लिए 1 वर्ष के लिए 45000 रुपए की धनराशि प्राप्त होती है जिसमें सी एच् ओ व ग्राम प्रधान का संयुक्त खाता होता है जिसमें टयौढी ग्राम प्रधान द्वारा कोई भी पैसा खर्च नहीं किया गया है जिसके लिए जिलाधिकारी ने अन टाइट फंड की जांच कराए जाने निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि यह स्थिति अन्य सभी आरोग्य मंदिरों पर भी लागू होगी जिन ग्राम प्रधानों ने इसमें लापरवाही की है उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा व्यवस्थाओं के संचालन के लिए सरकार द्वारा जिस मद में जो धनराशि मिलती है उसका सही तरीके से सदुपयोग किया जाए आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर व्यवस्थाएं सही मिली सी एच् ओ विक्रांत मौजूद मिले एएनएम सेंटर फंक्शनल नहीं था जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त और इसमें कार्य करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन 244 ग्राम पंचायत में आयुष्मान आरोग्य मंदिर से संबंधित जो समस्याएं हैं उन्हें अगले तीन दिन में रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें जिससे कि व्यवस्थाओं में और बेहतर से बेहतर सुधार हो सके।
बागपत। जिला महिला चिकित्सालय जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘‘ योजनान्तर्गत नवजात बच्चियों का बड़े हर्षाेल्लाष के साथ कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें 8 नवजात बच्चियों एवं उनकी माता के साथ केक काटकर तथा बच्चियो को बेबी किट एवं माताओ को मेडिकल किट भेंट स्वरुप देकर खुशियां मनाई गई और कन्या जन्मोत्सव मनाए जाने के उद्देश्य बताए गए। अधीक्षक डा0 एस० के० चौधरी ने बताया कि कन्याओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे आगामी भविष्य में लड़किया सफलता के स्तर को छू सकती है उनके परिवारनजनो को प्रोत्साहित किया जिससे कन्याओ को लेकर परिवारजनोे की सोच बदली जा सके एवं परिवार जनो को बताया कि बच्ची के पूर्ण रूप से टीकाकरण नियमित समय पर कराया जाना चाहिए। प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शालू द्वारा बताया गया कि माह के प्रथम व तृतीय सोमवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य बालिका के लिगांनुपात को स्तर एवं शिक्षा पर विशेष महत्तवपूर्ण है। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा हेल्पलाइन नंबर आदि के साथ.साथ दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ, बाल विवाह के खिलाफ जागरूक भी किया गया । इस कार्यक्रम में अधीक्षक डा0 एस० के० चौधरी डा0 चैतन्य, महिला चिकित्सक , महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शालू, जिला समन्वयक श्रीमती दीपिका, स्टाफ नर्स,वार्ड आया एवं बच्चियों के परिवार जन आदि उपस्थित रहे।
ट्रेन से कटकर जवान लड़के की दर्दनाक मौत परिवार मे मचा कोहराम। ट्रेन से कटकर युवक के शरीर के हुए तीन टुकड़े परिवार वालों का दहला दिल। मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जाँच पड़ताल करने मे जुटी ।
थाना नगीना देहात के गांव सत्तार वाला के निकट रेलवे लाइन का पूरा मामला