Home Blog Page 605

प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हरियाणा पंजाब किसान आंदोलन से किया किनारा

बागपत।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से पल्ला झाड़ते नजर आए हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन में शामिल न होने की बात भी सामने आई है। राकेश टिकैत ने बताया कि 14 मार्च को दिल्ली में सयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग की जाएगी। जिस पर देश के हर मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। राकेश टिकैत ने कहा कि सिर्फ चुनाव के समय पर ही किसान याद आता है। वहीं चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर भाजपा को चुनाव में 80 सीट मिल रही हैं, तो चुनाव कराने की क्या जरूरत है। सिर्फ रिन्यूवल करा लें। राकेश टिकैत ने कहा कि जिस देश का राजा तानाशाह होता है, ज्योतिषी भी उसके इसारे पर ही काम करते है। 1947 की तरह देश को एक लड़ाई पूंजीवाद के लिए भी लड़नी होगी। लोगों को यह बात अभी समझ ना आ रही लेकिन धीरे-धीरे यह बात समझ आ जाएगी। वही ओलावृष्टि को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों को जल्द सरकार मुआवजा दे, नहीं तो इसके लिए भी आंदोलन होगा। आपको बता दें की बागपत में एक निजी कार्यक्रम में आज राकेश टिकैत पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बड़ा बयान दिया।

प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन में मारी गोली

प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने सगी बहन को मारी गोली,

कासगंज

स्थिति हज़ारा नहर के पानी मे फैंककर फिर मारी दो गोलियां,

जिंदा बची हाईस्कूल की छात्रा ने पुलिस को दिया व्यान,

खबर यूपी के जनपद कासगंज से है जहाँ सगा भाई और मामा ही लड़की की जान का दुश्मन बन गया, फ़ोन पर अपनी बहन को उसके प्रेमी से बात करते देख उसके साथ पहले की जमकर मारपीट उसके बाद हत्या की योजना बनाकर उसे मौत के घाट उतारने की पूरी तैयारी कर ली ,भाई और मामा ने ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम देने के लिए लड़की को मामा द्वारा गोली मारकर बहती हज़ारा नहर मैं फेकने का मामला उजागर हुआ है, घटना मैं पीड़ित लड़की की जान बच गई है और उसने पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी है । नोएडा के सेक्टर 115 मैं रहने वाली पीड़ित लड़की हाईस्कूल की छात्रा है, अनजान युवक की मदद से पुलिस स्टेशन पहुंची लड़की ने जो दास्तान पुलिस को सुनाई तो पुलिस वाले भी हैरान हो गए,लड़की ने बताया कि उसका सगा भाई ही उसकी जान का दुश्मन बन गया है, उसने मुझे अपने प्रेमी से फोन पर बात करते देख लिया था। जिसके बाद घर मे मेरे साथ मार पीट की गई किसी तरह घर से निकल कर बुलंदशहर स्थिति अपनी नानी के घर पहुंची तो वहाँ पहुंच कर मुझे कहा कि अबकोई बात नही है। मम्मी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। तुम घर चलो मुझे दूसरे मामा के साथ थारगाड़ी मैं बैठा लिया ।,गाड़ी जब चलने लगी तो फिर गूगल मैप से देखा कि सड़क के किनारे कहा पर नहर या नदी बह रही है ।जब मैंने पूछा तो बोल दिया कि कासगंज रिश्तेदार के यहाँ चल रहे हैं ,पांच घन्टे तक गाड़ी चलाने के बाद मेरे मामा और भाई मुझे कासगंज लाये जहां से वापसी पर नहर के पास गाड़ी खड़ी कर ली और जबरन मुझे नीचे उतारकर मामा गोली मारी और फिर नहर के पानी में फेंक दिया इतने के बाद भी वो नही रुके और बहते पानी मे मेरे दो गोलियां और मारी जो मुझे नही लगी किसी तरह मैं किनारे पर पहुंची और वहां से नहर की पटरी पर पैदल ही आ रही थी रास्ते मे मुझे एक युवक मिल गया जिससे गुहार करने पर मैं पुलिस स्टेशन पहुंची हूँ,जहां से मुझे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, मेरे पिता का देहांत पूर्व मैं ही हो चुका है भाई जिम पर कार्य करते हैं माँ ब्याज का काम करती है मेरे साथ हुई घटना बिल्कुल सत्य है और पुलिस को लिखित तहरीर भी दी है ,मामले मे पीड़ित छात्रा नोयडा के सेक्टर 115 की रहने वाली है ,पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच में जुट गई है,

,

तमंचा बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड-

बागपत जनपद की बिनोली पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ —–तमंचा बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड—– भारी मात्रा में तमंचे अधबने तमंचे कारतूस तमंचा बनाने का सामान पुलिस ने किया बरामद–‐— पुलिस ने जिला शामली कैराना कस्बा के रहने वाले आरोपी फैयाज को तमंचा फैक्ट्री से पुलिस ने किया अरेस्ट——– दूसरा साथी मौके से हुआ फरार——- मुखबिर की सूचना पर बिनोली पुलिस ने की थीछापेमारी——- जनपद के बिनौली थाना क्षेत्र बाणगंगा गांव के जंगलों में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री

ब्रेकिंग कासगंज /तेज रफ्तार का कहर दो मोटरसाइकिल 6 लोग घायल 2 की मौत

कासगंज जिले में हुआ बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा,

तेज रफ्तार दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत,

दोनों बाइकों पर हाई स्कूल की परीक्षा देखकर लौट रहे थे 04 छात्र व दो अभिभावक,

हादसे में हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र सहित 02 की हुई मौके पर दर्दनाक मौत,

खबर यूपी के जनपद कासगंज की कोतवाली सिढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत पटियाली सिढ़पुरा मार्ग से है जहाँ यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर वापस जा रहे दो वाइक पर छः लोग जिनमें दो अभिभावक व चार छात्र बाइक पर सवार थे,
दोनों वाइक आमने सामने से भिड़ गई गति तेज होने के कारण असंतुलित हुई वाइक के सवार सड़क पर गिर गए जिससे मौके पर ही एक अभिभावक सुमन्त उपाध्याय निवासी ग्राम कलानी थाना सिढ़पुरा व छात्र राजन निवासी भैंसरासी थाना सिढ़पुरा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायल छात्रों को पुलिस नेमौके परपहुंचकर एम्बुलेंस से सरकारी अस्पतालसिढ़पुरा पहुंचाया जहां सेदो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।एक छात्रइलाज निजीचिकित्सा केंद्र पर हो रहा है,l ये दर्दनाक हादसा ग्राम फतेहपुर के समीप श्री गांधी स्मारक विधालय के समीप घटित हुई है, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया, पटियाली क्षेत्र के सी ओ विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 12 बजे के समय पटियाली सिढ़पुरl मार्गपरग्रामफतेहपुर के समीप श्री गांधी स्मारक विधालय के सामने हाईस्कूल की बोर्ड़ परीक्षा देकर अपने अपने घर वापस जा रहे छात्रों की वाइक आमने सामने भिड़ गई, तेज़ गति होने के कारण दोनों वाइक पर सवार एक अभिभावक सुमन्त उपाध्याय व एक छात्र राजन की मौके पर मौत होने की सूचना है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहतएवं बचाव का कार्य करते हुए पहलेघायलों को चिकित्सक के यहां पहुंचाया तदो
परांत मृतकों के शव का पंचनामाभरवा करपोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भिजवा दिया हैl, भीषण भिड़ंत के बाद मृतकों के परिजनों मैं कोह राम मचा
हुआ है ।श्री गंगा महारानी इंटर कॉलेज व एमडी आरकेएस इंटर कॉलेजरामपुर से हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे सभी छात्र।

महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर पुलिस की नई पहल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अधिवक्ताओं और फ्री कानूनी सलाहकार की जानकारी के लिए पोस्टर किए चस्पा

जनपद के सभी थानों में किए गए पोस्ट चश्मा

वीरेंद्र तोमर / बागपत

महिलाओं एवं बच्चों पर हो रहे लगातार अपराधों की रोकथाम के लिए बागपत पुलिस की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। जहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से अधिवक्ताओं की सूची के साथ-साथ निशुल्क सलाहकार के नंबर से युक्त पोस्ट चस्पा किए गए हैं । जिसमें आने वाले समय में बच्चों एवं महिलाओं को कानूनी मदद के साथ-साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा सके। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना एवं पुलिस चौकियो के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों ओर कार्यालयों में यह पोस्ट चस्पा किए गए हैं, और इसके साथ-साथ 1090 डायल करने पर बच्चों एवं महिलाओं को किस तरह से मदद की जाती है। उसके लिए भी महिला पुलिस हेल्पलाइन द्वारा जागरूक किया गया। आपको बता दे की महिलाओं पर लगातार अत्याचार के साथ-साथ अपराध का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेश की सरकार और पुलिस प्रशासन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान से महिलाओं एवं बच्चों पर हो रहे अपराधों की रोकथाम और अपराधों से निपटने के लिए कानूनी प्रक्रिया के विषय में पूर्ण जानकारी दी जा रही है । बागपत पुलिस द्वारा चलाई गई इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ लावारिस बच्चों को मिलने वाला है। क्योंकि ना ही तो उनके माता-पिता है, और ना ही कोई न्याय की उम्मीद उनको मिलती है । लेकिन अब पुलिस प्रशासन के इस सहयोग से अनाथ और लावारिस बच्चों को जहां मदद मिलेगी वही महिलाओं पर हो रहे अत्याचारो पर भी विराम लगेगा।

शिवरात्रि कावड़ मेल को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी

जनपद बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में उत्तराखंड से आने वाले शिवरात्रि पर कांवड़ियों का पड़ाव मोटा महादेव मंदिर रहता है कांवरिया मेल को लेकर बिजनौर जिला प्रशासन पूरी तैयारी की समीक्षा गोष्टी की और समीक्षा गोष्ठी में जिले के जनपद के लगभग सभी आलाधिकारी मौजूद रहे जिसमें जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की मौजूद की गई

आपको बता दे जनपद बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र में मोटा महादेव मंदिर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि (कांवड मेला-2024) दिनांक 26 फरवरी, 2024 से प्रारम्भ होकर दिनांक 08 मार्च,2024 को अन्तिम जलाभिषेक तक किया जायेगा। इस त्योहार पर कांवड़ियो का भारी संख्या में आवागमन होना सम्भावित है। कांवडियों के आवागमन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मार्गों/सड़को के किनारांे पर खड़े पेड़ो के अधिक झुके होने के कारण उनकी डालियां/टहनियों को कटवाना/छटवाना अति आवश्यक है। ताकि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शिवरात्रि कॉमेडी मिले से संबंधित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुऐ उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि अपने-अपने सामाजिक वानिकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सड़क/मार्गांे पर खड़े पेड़ो की डालियां/टहनियों की कटाई छटांई का कार्य तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें तथा यह भी निर्देशित किया जाता है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत निरीक्षण कर कांवड़ वाले रास्तो पर जंगली जानवरो तथा गुलदार आदि के आने का भय हो उन रास्तो पर यह साईन बोर्ड लगाकर (गुलदार प्रभावित क्षेत्र, कृपया अकेले न जाये) कांवडियों को सचेत करना, उन रास्तों पर अकेले ना जाये तथा किसी प्रकार की आपदा आने पर निम्न नम्बर पर सम्पर्क करने आदि के साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करे। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने किसी प्रकार की सुविधा किसी भी कवडे को नहीं होनी चाहिए कांवड़ियों के रास्ते में जनपद में आने वाले सभी थानों के थाना अध्यक्षों को निर्देशित भी किया गया तथा भीड़ वाले जगह पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए

कासगंज – हेल्पर की नौकरी के बहाने एजेंट युवक को ले गए रूस, कराया आर्मी में भर्ती,

बाबा ब्लाक यूटुब चैनल के माध्यम से एजेंटों के सपंर्क में आया था युवक,

एजेटों द्वारा मांगे गए थे तीन लाख से अधिक रूपए,

पिता व पुत्र ने बैंक ऋण लेकर जमा की थी धनराशि,

11 नबम्बर 2023 को गंजडुंडवारा कस्बे से दिल्ली चेन्नई साजदा होते हुए पहुंचा था मॉस्को,

हैदराबाद का एक युवक व जम्मू कश्मीर का एक अन्य युवक भी गए थे साथ,

पिता के अनुसार हेल्पर की नौकरी करने गए उनके पुत्र से रसियन भाषा में एक अनुबंध कराया गया,

वहां से भेजा गया रेगिस्तान इलाके में मौजूद सेना के वेस कैम्प में,

सेना में शस्त्रों की ट्रेनिंग देकर यूक्रेन रूस बोर्डर पर कर दिया गया तैनात,

आनाकानी करने पर पासपोर्ट और वीजा कर लिए गए जब्त,

लगभग ढाई माह बाद लडाई में घायल होने के बाद पहुंचे अस्पताल से युवक ने अपने परिजनों से किया सम्पर्क,

युवक ने किसी तरह परिजनों से संपर्क कर बताई घटना की जानकारी,

मामले में परिजनों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कासगंज को सौंपा प्रार्थना पत्र,

विदेश मंत्रालय सहित पीएमओ कार्यालय को भी कराया मामले से अवगत,

पीएम मोदी से की बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित वतन वापसी कराए जाने की मांग,

गंजडुंडवारा कस्बे के मोहल्ला आवाजी का मामला।

समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के पदाधिकारी ने की RO/ ARO एंव UPP परीक्षा का पेपर लीक होने पर निरस्त कर पुनः कराने मांग,सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद

विगत दिनों में हुई आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। जिसके लिए प्रदेश के युवाओं में हड़कंप मच गया था और जांच भी चल रही है इसी क्रम में आज समाजवादी के समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा है विगत दिनों में हुई आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर व्हाटसएप और टेलीग्राम के माध्यम से लीक हो गया था। जिसमें 60 लाखा युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है। मांग है कि आर0ओ0 ए0आर0ओ0 एंव यूपी पुलिस परीक्षा को निरस्त कर पुनः परीक्षा कराई जाए। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र यादव,आयुष यादव,सौरभा कटियार,शिवम यादव,आकाश यादव व कुल्दीप यादव मौजूद रहे।

श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण और कंश वध प्रसंग से झूम उठे श्रद्धालु

कन्नौज/-सिकंदरपुर/श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला बा कंस वध का हुआ आयोजन सिकंदरपुर नगर पंचायत के में रोड रतनपुर अंडरपास मां काली कमेटी द्वारा मां काली के मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया इस मौके पर जन्मदिन भूमि मथुरा से आई कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस .जी ने भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया श्रोताओं से कहा की लीला और क्रिया में अंतर होता है अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है इसे ना तो करतब का अभिमान और ना ही सुखी रहने की इच्छा बल्कि दूसरों को सुखी रखना की इच्छा को लीला कहते हैं भगवान श्री कृष्ण ने यही लीला की जिसमें समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मां की चोरी से है कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है राक्षसी पूतना भेस बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं इसी प्रकार कार्तिक माह में बृजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं परंतु भगवान के उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं इसे देखकर समस्त बृजवासी परेशान हो जाते हैं भारी वर्षा को देखकर भगवान श्री कृष्णा कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छुपा लेते हैं भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया मथुरा को कंस के आतंक से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया इस मौके पर कथा के परीक्षित सिकंदरपुर चेयरमैन हरिहर सिंह ठाकुर ने कथा वाचक आचार्य शिवानी सरस को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया,मयंक सिंह ने कंश वध किया, इस मौके पर,टिल्लू सिंह,सत्यपाल यादव सभासद,लल्लू गुप्ता सभासद,तेजपाल,राधे-राधे राजेश सिंहआदि।