Home Blog Page 603

मिर्ज़ापुर।कटर स्टोन प्लांट पर काम कर रहे मजदूर की पत्थर में दबने से हुई मौत।

Report- वसीम।

मिर्ज़ापुर।
जिले के अहरौरा-थाना क्षेत्र के बाराडिह कटर स्टोन प्लांट पर काम कर रहे मजदूर के उपर पत्थर गिरने से चपेट में आने से मजदूर की मौत।ग्रामीणों ने सड़क और कटर स्टोन प्लांट पर शव को रख कर किया हंगामा और प्रदर्शन।

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पत्थर कटर स्टोन प्लांट पर दुर्घटना के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी।मजदूर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव रख कर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर प्रदर्शन किया।भारी संख्या में पुलिस की तैनाती के दौरान भी ग्रामीण हंगामा करते रहे।
मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के बाराडीह में स्थित कटर स्टोन प्लांट में काम करने वाले मजदुर शिव कुमार पटेल काम के दौरान अचानक मशीन में पत्थरों को रोकने वाला लॉक टूट गया।जिसकी वजह से पत्थर से दब कर उसकी मौत हो गयी।घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया।पुलिस किसी तरह से ग्रामीणों को समझा कर सड़क से जाम हटवाया मगर इसके बाद ग्रामीण शव को लेकर कटर प्लांट के सामने पहुच गये वहां पर बैठ गये।ग्रामीणों के गुस्से और हंगामे को देखते हुए कई थानों कि पुलिस के अलावा भारी संख्या में पीएसी बल को मौके पर ही तैनात कर ग्रामीणों को समझाने की कोसिस जारी रहा।
वहीं परिजन कटर प्लांट मालिक को बुलाने पर अड़े रहे, काफी समय के बाद कटर प्लांट मालिक और परिजनों के बीच में मुआवजा देने की बात बनी।
मौके पर पहुचे चुनार एडीएम राजेश कुमार वर्मा ने मृतक के परिवार को आश्वासन दिया कि कृषक दुर्घटना बीमा के तरफ़ से पांच लाख रुपए मिलेगा प्रक्रिया पूरी होने पर उनके खाते में चला जाएगा।

बिजनौर।हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर रहा भारी जाम। बाक्स:- जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने। पुलिस ने रोके अति आवश्यक वाहन।

                                      बिजनौर / नजीबाबाद :- अवसर पर हरिद्वार से कावड़ में जल भरकर ला रहे कांवड़तियों की बढ़ती हुई संख्या के कारण नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर भारी जाम लग रहा । जिस कारण 1 घंटे में पूरा होने वाले सफर को पूरा करने में 5 से 6 घंटे लगे। जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस द्वारा नजीबाबाद काली मंदिर के समीप हरिद्वार की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर रोक लगा दी गई जिस कारण हरिद्वार जाने वाले अति आवश्यक वहां जैसे एम्बुलेंस व 12 की बसों को भी नहीं जाने दिया गया । पुलिस की इस प्रकार की कार्यप्रणाली के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कल दिनांक 4 मार्च 2024 को ईस्ट इंडिया समाचार पत्र के जिला प्रभारी मुनीश उपाध्याय के मेरे भाई की बारात कस्बा सहानपुर से हरिद्वार -कोटद्वार मार्ग पर स्थित ग्राम लाल ढांग जानी थी। बारात की बस नजीबाबाद से सहानपुर तक जानी थी वहां से बारात समयपुर मार्ग से नहर के किनारे होती हुई लाल डांग पहुंचनी थी। परंतु नजीबाबाद पुलिस द्वारा बस को नजीबाबाद बाईपास मार्ग से आगे नहीं जाने दिया बस के नए पहुंचने के कारण शादी वाले परिवार के सामने बारात को ले जाने की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई। इस संबंध में जब ईस्ट इंडिया समाचार पत्र के जिला प्रभारी मुनीश उपाध्याय द्वारा नजीबाबाद पुलिस क्षेत्राधिकार अरुण कुमार सिंह से फोन पर बस को सहानपुर तक पहुंचने देने का निवेदन किया गया तो पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने शासन आदेश का हवाला देते हुए बस को सहारनपुर तक पहुंचने देने से इनकार कर दिया गया इस संबंध में मुनीश उपाध्याय द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार से सवाल किया गया कि यदि बारात की खाली बस सहानपुर तक नहीं पहुंचेगी तो बारात कैसे जाएगी क्या पुलिस की इस हद्धार्मिता के कारण शादी कैंसिल की जा सकती है ? क्या कावड़ यात्रा के कारण आम जनता के जीवन चक्र को रोक दिया जाएगा ? तो इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार की किसी तरह का कोई जवाब नहीं देते हुए फोन को काट दिया। तब मुनीश उपाध्याय द्वारा किसी प्रकार से बारात की बस को कस्बा सहारनपुर तक पहुंचाया गया उसके पश्चात बारात को समयपुर मार्ग से नहर के किनारे किनारे से निकाल कर अपने गंतव्य स्थान लाल ढांग तक ले जाया गया। हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर लगे भारी जाम के कारण बारात के वापस आने के वक्त में लाल ढंग मार्ग से नहर के किनारे तक आने में 15 मिनट के स्थान पर 4 घंटे लगे। इस बीच जाम को खुलवाने के लिए मौके पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। आपको बताते चलें की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाखों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ कावड़तिये हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचते हैं। जिस कारण हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर भयंकर जाम की स्थिति बन जाती है। तथा जाम को खुलवाए जाने की पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होती है।

बिजनौ।शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संविधान की जानकारी भी अति आवश्यक —–मनोज कुमार।

मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर:- संविधान विचार गोष्ठी की आयोजक एवं पूर्व स्वास्थ्य एवं जिला न्यायाधीश मनोज कुमार ने कहा है कि आज के समय में समाज की उन्नति के लिए शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संविधान की जानकारी होना भी अति आवश्यक है। मनोज कुमार आज नगीना लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा नहटौर क्षेत्र के ग्राम चक्रोवर्धन , ग्राम फलौदा, ग्राम खिजरपुर, ग्राम पपसरा, ग्राम मंडोरा,में आयोजित संविधान विचार जागरूकता बैठक में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने मनोज कुमार का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा है कि बाबा अंबेडकर साहब ने दलित व शोषित समाज के लोगों की उन्नति के लिए कड़ी परिश्रम के साथ बहुत प्रयास किए हैं हमें संविधानिक रूप से अधिकार प्रदान किए हैं जिस कारण हम आज देश के बड़े-बड़े पदों पर पहुंच चुके हैं। जबकि देश की आजादी से पूर्व हमारे अपने ही देश में हमें इस प्रकार के कोई अधिकार प्राप्त नहीं थे। उन्होंने जनता को आह्वान करते हुए कहा कि जब तक भारतीय संविधान है तब तक ही हम लोग सुरक्षित हैं। सभा में अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर लाल सिंह, कमल वीर सिंह, संजय कुमार ,पंकज कुमार, बलराम सिंह ,मोनू कुमार, विकास कुमार, मनजीत कुमार, रामलाल सिंह, हरे राम सिंह, अशोक कुमार, हेमराज सिंह, प्रशांत कुमार ,अनूप कुमार ,महावीर सिंह ,गौरव सैनी, रोहित कुमार, मोहित कुमार ,कुलवंत सिंह, चंद्रवीर सिंह, राजेश कुमार, रूप सिंह, चमन सिंह, ओम प्रकाश, रामनाथ सिंह, अभिषेक कुमार, जयपाल सिंह ,टीकम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

बिजनौर पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को चोरी की गई नगदी के साथ किया गिरफ्तार।

                                                                            मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। 

                                     बिजनौर/नुरपुर:- जनपद बिजनौर की नूरपुर थाना पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की गई नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2024 को पतराम सिंह सैनी पुत्र बालवीर सिंह निवासी ग्राम गोहावर हल्लू थाना नूरपुर जनपद बिजनौर द्वारा तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया गया था कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके ग्राहक सेवा केंद्र में कुंबल लगाकर 217000 रुपए चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर नूरपुर पुलिस द्वारा थाना नूरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 27 / 24 धारा अंतर्गत धारा 457 ,380 में दर्ज किया गया । विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त रविंद्र पुत्र रामपाल उर्फ पाले निवासी ग्राम गोहावर जैत थाना नूरपुर जनपद बिजनौर का नाम प्रकाश मिलाया। दिनांक 4 मार्च 2024 को नूरपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त अरविंद पुत्र रामपाल उर्फ पाले निवासी ग्राम गुहावर जैत थाना नूरपुर जनपद बिजनौर को चोरी किए गए रूपों में से 21400 तथा चोरी करने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है।  बारामगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भारतीय दंड विधान की वृद्धि की गई है। तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विधुत-विभाग ने बकाया बिल का चलाया अभियान*।

रिपोर्टर सुधीर शाक्य

फर्रुखाबाद/ कायमगंज-।
विधुत विभाग की ओर से बकाया बिल बसूलने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 1 बर्ष तक का बिल जमा न करने पर विधुत कनेक्शन को काटा जा रहा है,फिर चाहे धनराशि कुछ भी हो। वकाया बिल जमा न होने पर कई उपभोक्ताओं के विधुत कनेक्शन काट दिये गये। नोडल अधिकारी अजय माथुर ने सभी विधुत उपभोक्ताओ से समय पर बिल जमा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुखता से चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी अजय माथुर के अलावा नावेद खां,देवेन्द्र कुमार,श्याम सिंह,बन्टी,मुकेश,उमेश, आशीष आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे

कन्नौज में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज:
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद ने पुलिस कार्यालय कन्नौज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दिनांक 09-03-24 को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें दीवानी/फौजदारी एवं राजस्व न्यायालय में लम्बित मुकदमों के साथ प्री-लिटिगेशन, वैवाहिक विवादों का समाधान, भी सुलह समझौते के माध्यम से कराया जायेगा । लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसके प्रचार प्रसार वाहन को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय कन्नौज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कन्नौज कमलेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद |

जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट चार घायल।

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नगर के एटा रोड स्थित शिवनगर रहचटी में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें दोंनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया।
संजय यादव निवासी शिवनगर रहचटी ने बताया कि पडौस में साढू का प्लाट है। जिसमें सामने रहने वाली एक महिला ने नींव भरना प्रारभं कर दिया। जब वह पहुॅचे तो उस महिला ने जबरन उनको और परिजनों र्को इंट पत्थरों से मारने लगे। जिससे दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। जिसमें संजय के अलावा अन्य तीन लोग घायल हो गये। घायलों को परिजन थाना लेकर आये। जहाॅ पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्साल में मेडीकल कराया है। इस संबन्ध में पीडित ने थाना में तहरीर दे दी है। पुलिस जाॅच में जुट गयी है।
फोटो संख्या- 1

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह।

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह।

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शहर के विख्यात ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम के साथ किया गया । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह , चैयरमेन रानी गुप्ता, चैयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, ब्राहमण समाज अध्यक्ष विपिन गर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर राज पचैरी द्वारा आए हुए सभी अतिथि गणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा पूरे वर्ष में अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों में अपना स्थान बनाने पर एंव बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छा़त्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा जो नृत्य एवं नाटकीय प्रस्तुतियां दी गई उन सभी ने आये हुए सभी आगंतुकों का मन मोह लिया । इसी दौरान विद्यालय में पधारे हुए सभी अतिथियों ने अपने-अपने शुभाशीष बच्चों को प्रदान किए एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या सुमन लता एंव अतिथियों के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया । इस दौरान विद्यालय के सभी अतिथि गण, अभिभावक गण, अध्यापक एवं अध्यापिकाएं तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के ही नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा किया गया।

शिकोहाबाद में किया फ्लैग मार्च, लोकसभा चुनाव व त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता

रिपोर्ट बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/ शिकोहाबाद। जिले में आगामी लोकसभा चुनावों एवं त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम और पैरा मिलिट्री फोर्स ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एंव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह के नेतृत्व मंे जनपद में चाक चैबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुये आगमी लोक सभा चुनाव, होली, रमजान के त्यौहारों पर थाना उत्तर पुलिस टीम और पैरा मिलिट्री फोर्स ने भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के समस्त क्रिटिकल पोलिंग केन्द्र, संवेदनशील मौहल्ले , गाॅव में फ्लैग मार्च किया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से नजर रखी गई। पुलिस ने अपील करते हुये कहा कि बच्चों एंव नवयुवकों को जागरूक करें कि किसी भी तरह की भ्रामक खबर शेयर ना करें जिससे किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुॅचे। यदि कोई भी समस्या या असुविधा होने पर तत्काल 112 डायल करें या फिर संबधित थाना को सूचना दें कानून को अपने हाथ में ना लें। साथ ही साथ आमजन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

बीएसए ऑफिस कर्लक के घूस मामले में एंटीकरप्शन टीम ने शुरू की जांच

रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार।

कन्नौज : बीएसए ऑफिस के कर्लक को घूस लेते एंटीकरप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था जिससे ऑफिस के लोगों ने झूठा बताया था और कहा था कि कर्लक को एंटीकरप्शन टीम ने कर्लक को जबरन घूस का लिफाफा पकड़ाया और कर्लक को पीटा। एंटीकरप्शन टीम के छापे में शुरू हुई विभागीय जांच। बीएसए ऑफिस पहुंची एंटीकरप्शन की एएसपी इंदु प्रभा। बीएसए ऑफिस में तैनात कर्मियों से कर रहीं पूछताछ। पकड़े गये बाबू के कमरे में भी गयीं एएसपी। टूटे डीवीआर और सीसीटीवी फुटेज भी देखे। मीडिया से दूरी बनाती नजर आईं एएसपी एंटीकरप्शन। करीब आधे घण्टे से जांच में जुटी अधिकारी। बाबू को जबरन नोट देने और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई जांच।