Home Blog Page 458

रिपोर्ट ,राजू सहगल।अजय भट्ट हुए मीडिया से रूबरू।

किच्छा/ऊधमसिंह नगर।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि दिल्ली एम्स की शाखा को उत्तराखंड के रानीबाग में खोलने के लिए कवायद शुरू कर दी है।अगर उनकी यह योजना परवान चढ़ जाती है तो उत्तराखंड में तीन एम्स हो जायेंगे। उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश में एम्स खुलने के बाद किच्छा के खुरपिया क्षेत्र में सेटेलाइट एम्स की स्थापना की जा रही है। यहां निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है,वही अब केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल जनपद के रानीबाग स्थित एचएमटी परिसर में दिल्ली एम्स की शाखा खोलने के प्रयास शुरू कर दिए है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने इस योजना को लेकर दिल्ली एम्स के निदेशक की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत भी करा दी है, अगर रक्षा राज्यमंत्री की यह योजना सिरे चढ़ गई तो उत्तराखंड को तीन एम्स की सौगात मिल जायेगी।

यूपी में दिखा लगभग दो किलो सौ ग्राम का आलू।

फर्रुखाबाद :- उप कृषि निदेशक अनिल यादव ने कहा up में पहली वार 2किलो 100 ग्राम के लगभग बजन का आलू फर्रुखाबाद में मिला है, जिला आलू अधिकारी से कहकर इस का टेस्ट भी कराया जाये गा कि इस आलू की इतनी ग्रोथ का कारण क्या रहा फर्रुखाबाद में 700 ग्राम बजन तक के आलू इस से पहले मिल चुके हैं.
फर्रुखाबाद के मोहमदाबाद विकास खण्ड में पतौजा गाँव के किसान आजाद हुसैन ने अपने ढाई बीघा खेत में आलू की फसल बोई थी इस खेत में आलू की बुआई से पहले इन्होंने जैविक खाद (हरी खाद के रूप में ढेँचा व गोवर की खाद ) डाली साथ ही DAP रासायनिक खाद 1 बोरी का प्रयोग किया था.
आलू खुदाई के समय आजाद हुसैन को अपने खेत में एक आलू 2 किलो 100 ग्राम का मिला जिसे देखने को पास पड़ोस के कई किसान आ गए इसके बाद आजाद हुसैन इस आलू को अपने घर ले आये. इसको देखने को कई लोग आजाद के घर पहुँच रहे हैं और ये जानने का प्रयास कर रहे हैं कि इतना बड़ा आलू कैसे बनगया.
उप कृषि निदेशक भी इस बात से हैरान है कि इतना बड़ा आलू कैसे हुआ इसकी ग्रोथ की जाँच को वो जिला आलू अधिकारी से करबाकर बैज्ञानिक कारणों का पता कराएँगे।
चाहे किसानो के लिए लगी शाक भाजी प्रदर्शनी हो या खेतों की बात करें चाहे एशिया की सबसे बड़ी आलू की मंडी की बात करें लेकिन इतना बड़ा आलू आज पहली बार देखने को मिला है.

ब्रेकिंग न्यूज फिरोजाबाद11 हजार लाइन के तार टकराने से ट्रक में लगी आग क्लीनर ने कूदकर बचाई जान।

यूपी के जिला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के रेपुरा क्षेत्र में 11 हजार की लाइन के तार टकराने से एक ट्रक में लगी आग रेपुरा में ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर के अपने घर चला गया जैसे ही वो वापस अपने घर से आया ट्रक पर आया उसने देखा ट्रक के केबिन से आग की लपटें निकल रही हैं
तभी ड्राइवर ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी।फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 30 मिनट के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रक का केबिन जलने से काफी नुकसान हुआ है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के पास रेपुरा का पूरा मामला

फ़िरोज़ाबाद से जिला संवाददाता राकेश वर्मा के साथ जाहिद हुसैन

बांदा बारात आने से पहले उठी डोली घर में छाई मायूसी।

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बांदा जनपद के कहला गांव की है। जहां आज एक युवती की बारात आनी थी। लेकिन रात में ही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बारात के लिए मिठाई वगैरह सब बन चुकी थी। और घर भी पूरा सजा हुआ था। लेकिन चंद पलों में शादी की खुशियां माता में बदल गई।

वीओ – बांदा शहर कोतवाली के कहला गांव के रहने वाली सुमन की शादी 7 तारीख को पुष्पेंद्र से होनी थी। आज बारात आना था। मिठाई का सारा सामान बन गया था। साज सजावट भी हो गई थी। घर वालों ने बताया कि रात में सुमन ने मेहंदी लगाई और सो गई थी। पर रात में अचानक ऐसा क्या हुआ की सुबह सुमन का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घर वालों ने कारणों से अनभिज्ञता जताई है। लेकिन इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। और शादी वाले घर में मातम पसर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाईट – रामबाबू (पिता)
बाईट – नन्ही (दादी )
बाईट – ओम प्रकाश (ग्राम प्रधान )

संवाददाता शुभम सिंह रघुवंशी बांदा
7753033280

सपा के पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल।

सहारनपुर।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ में सदस्यता ग्रहण की है जिसके बाद आज सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेपूर्व मंत्री संजय गर्ग का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया

शिवरात्रि के पर्व पर कावड़ यात्रा रवाना।

बिजनौर।
जनपद बिजनौर में महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों शिव भक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से गंतव्य के लिया रवाना हो चुके हैं। और कल 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन अपने-अपने जिलों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

दरअसल आपको बता दें महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों शिव भक्त गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार जाते हैं। हरिद्वार से वापसी में सबसे पहला जिला बिजनौर पड़ता है, जहां से अलीगढ़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हापुड़, अमरोहा, संभल, आगरा सहित कई जिलों के शिव भक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं. ऐसे में बिजनौर प्रशासन अलर्ट है। यूपी के बिजनौर में चुनावी साल में कांवड़ यात्रा बिना किसी दिक्कत के शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 4000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए पूरी कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए मुख्य कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा के पहले पड़ाव, मोटा महादेव मंदिर पर बनाया गया है।

बता दें कि इस रूट पर हरिद्वार से करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। और कल 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन अपने-अपने जिलों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों शिव भक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से गंतव्य के लिये रवाना हो चुके हैं। हरिद्वार से वापसी में सबसे पहला जिला बिजनौर पड़ता है, जहां से अलीगढ़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हापुड़, अमरोहा, संभल, आगरा सहित कई जिलों के शिव भक्त कांवड़ लेकर गुजरते हैं।

बस कुछ ही देर में पहूचेगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव।

मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर सिंगरौली पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद।

ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज कुमार सोनी ब्यूरो रिपोर्ट।

सिंगरौली जिले में प्रथम आगमन मध्यप्रदेश के नव निवार्चित मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक एवं मोर्चा संभाले सिंगरौली अपर पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के द्वारा कानून व्यवस्था को दुरुस्त को लेकर चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे सिंगरौली पुलिस।

सिंचाई विभाग के निर्माण में की जा रही है मनमानी।

दुमका जिला/झारखंड।

रानीश्वर प्रखंड के रंगलिया पंचायत में की जा रही है सिंचाई कुप निर्माण मामला काशी टोला का है रावण मोहाली का सिंचाई कुप निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण का कहना है कि इस सिंचाई को रास्ता के बगल में ही गडा कर दिया गया है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है सिंचाई कूप बिचोलिया के द्वारा गांव के बीचो-बीच रास्ता मे बनवाया जा रहा है।जिसमें PCCके चार से पांच फीट की दूरी में कुप निर्माण करवाया जा रहा है। कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन अभी तक सूचना पट नहीं लगाया गया है। इस पथ में रंगलिया हाई स्कूल है एवं इस गांव में आंगनबाड़ी भी है और छोटे बच्चे एवं मवेशी भी उसी रास्ते में गुजरते हैं लगभग 10 फीट गहरा खोद करके छोड़ दिया गया है जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

किसान की मौत।

बिजनौर।आज उस समय एक घटना घटित हो गई जब एक किसान गन्ना तुलवाने के लिए गाना मील चांदपुर में आया हुआ था किसान का नाम तुकमान उर्फ बबलू निवासी करनपुर गावड़ी रहने बाला था जो गन्ने की चेन में आकर के पीस गया और किसान की दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद और ग्रामीणों ने मिल में लगाए ताले और कर दिया मील बंद इंसाफ की लगा रहे हैं परिवार वाले गुहार

V/o=बिजनौर जनपद के चांदपुर में आज एक किसान चीनी मिल में गन्ना तुलवाने के लिए गया हुआ था अचानक चैन में फिसल जाने की वजह से किसान की दर्दनाक मौत हो गई किसान तुकमान उर्फ बबलू निवासी करनपुर गामड़ी का रहने वाला था और 45 साल की उम्र थी जो की रात के समय में गन्ना तुलवाने के लिए गन्ना मिल चांदपुर में आया हुआ था पूरे जनपद में खबर आग की तरह फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया मौके पर परिवार किसान और किसान यूनियन ने मिल को बंद कराया और अपनी मांग पर अड़ गए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किसने की मांग है कि मील की लापरवाही से 45 वर्षीय एक किसान की गन्ना मिल की चेन में पीसकर दर्दनाक मौत हो गई लापरवाही का आलम यह था की गन्ना मील में कोई चैन पर कर्मचारी ही मौजूद नहीं था अगर कोई कर्मचारी वहां होता तो किसान की की जान बच सकती थी
इसलिए किसान अपनी मांगों पर अड़ गया परिवार वालों का कहना है कि गन्ना मिल के अधिकारियों पर कार्रवाई हो और हमारे परिवार के बारे में भी सोचा जाए हद तो तब हो गई जब पूरे मिल में कोई कर्मचारी व अधिकारी ही नहीं दिखाई दिया सब मिल छोड़कर फरार हो गए और पूरा मिल किसानों से भर गया और अपनी मांगों को लेकर अड़ गया
बाद में पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और किसानों को शांत किया मौके पर आला अधिकारी मौजूद

वाईट=किसान नेता

वाईट=मृत किसान के पिता

जिला विज्ञान क्लब ने विद्यार्थियों को दिलाई मतदान की शपथ

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/सिरसागंज। । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई।
जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन द्वारा आज विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उन्हें मतदान शपथ ग्रहण कराई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग। करेंगे। उन्होंने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए कोई भी मत छूटना नहीं चाहिए। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके लिए सभी विद्यार्थी अपने। माता पिता, रिश्तेदारों, ग्रामवासी, नगरवासियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। शपथ में कु साक्षी यादव, तान्या माथुर, करिश्मा सिंह, निशा कुमारी, वर्षा, खुशी, सागर बाबू, ईशू कुमार, अनुज कश्यप, मोहित सिंह, आर्यन प्रताप आदि उपस्थित रहे।