Home Blog Page 457

लटेरी पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा हाथ ठेला वालों को एकत्रित कर सब्जी मंडी में दुकाने लगाने को लेकर हिदायत।

मध्य प्रदेश।
गुरुवार को लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी द्वारा नगर परिषद के कर्मचारी के साथ नगर में रोड पर हाथ ठेला लगाने वालों को एकत्रित कर उन्हें सब्जी मंडी में दुकान लगाने के लिए समझाईश दी गई है।जानकारी के अनुसार नगर परिषद और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नगर में रोड पर हाथ ठेला लगाने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं को एकत्रित कर उन्हें सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर समझाईश दी गई है। साथ ही रोड पर दुकान लगाने की स्थिति में कार्रवाई की बात की गई है ।

लटेरी से जितेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर काजला दाहा मोड़ के पास से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त।

अंचलाधिकारी ने बालू लदे दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु डीटीओ एवं डीएमओ को लिखा पत्र

शिकारीपाड़ा(दुमका)झारखंड।

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने में स्थानीय प्रशासन असफल साबित हो रहा है|क्षेत्र में लगभग प्रतिदिन बालू का उठाव एवं परिवहन धड़ल्ले से जारी है|ज्ञात हो कि जिला खनन टास्क फोर्स की बैठकों में उपायुक्त द्वारा संबंधित थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी दी जाती रही है,लेकिन प्रखंड प्रशासन इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगा पा रहा है|यदा कदा ग्रामीणों की सूचना पर अवैध बालू लदे दो-चार ट्रैक्टर पकड़े जा रहे हैं|बुधवार की देर शाम अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर काजला दाहा मोड़ के निकट से दो बालू लदे ट्रैक्टर को परिवहन करते हुए पकड़ा है| पकड़े गए ट्रैक्टरों को थाना परिसर के बाहर खड़ा कर शिकारीपाड़ा पुलिस को सुरक्षा एवं अग्रेतर कारवाई की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी गणेश पासवान का कहना है कि बालू लदे ट्रैक्टरों को अंचल अधिकारी द्वारा पकड़ा गया है इसलिए आगे की कार्रवाई अंचल अधिकारी को ही करनी है,दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया कि मैंने कजला दहा मोड़ के निकट से दो ट्रैक्टरों को बालू परिवहन करते हुए पकड़ा है|चालक मेरी गाड़ी देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए । पकड़े गए वाहनों को पुलिस के हवाले किया गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका को लिखा जा रहा है|दोनों वाहनों के पीछे ट्रैक्टर के ट्रॉली में नंबर अंकित नहीं है |नियमानुसार ट्रैक्टर का अलग एवं ट्राली का अलग नंबर होता है| इसकी जांच जिला परिवहन पदाधिकारी को करनी है तथा कार्रवाई उन्हीं को करनी है।

जेल में बनेगी मीठे स्वादिष्ट कुरकुरे बिस्कुट।

रिपोर्ट शिव कुमार मिश्रा।

फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ के जिला कारागार में आज बंदियों के कौशल विकास व पुनर्वास पर जेल में 6लाख की कीमत से एक बेकरी का लोकार्पण किया गया अब इस बेकरी के उत्पाद जेल के अलावा केंद्रीय कारागार व जनपद की अन्य कैंटीन में भी भेजा जायेगा . इसकी जानकारी कारागार अधीक्षक भीमनसैन मुकुंद ने दी. उन्हों ने बताया कि इस बैकरी की लागत 6 लाख रु है इसको सांसद निधी से बनबाया गया है इसलिए आज सांसद मुकेश राजपूत ने इस बेकरी का उदघाटन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, DIG,PN पाण्डेय जेल , जिला कारागार अधीक्षक भीमसैन मुकुंद मौजूद रहे।

जेल में बनेगी नमकीन और मीठे स्वादिष्ट बिस्कुट ।

रिपोर्ट शिव कुमार मिश्रा।

फर्रुखाबाद :- फतेहगढ़ के जिला कारागार में आज बंदियों के कौशल विकास व पुनर्वास पर जेल में 6लाख की कीमत से एक बेकरी का लोकार्पण किया गया अब इस बेकरी के उत्पाद जेल के अलावा केंद्रीय कारागार व जनपद की अन्य कैंटीन में भी भेजा जायेगा . इसकी जानकारी कारागार अधीक्षक भीमनसैन मुकुंद ने दी. उन्हों ने बताया कि इस बैकरी की लागत 6 लाख रु है इसको सांसद निधी से बनबाया गया है इसलिए आज सांसद मुकेश राजपूत ने इस बेकरी का उदघाटन किया। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, डीआई, पी, जी पाण्डेय जेल , जिला कारागार अधीक्षक भीमसैन मुकुंद मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि पर्व को डीएम एसपी ने किया फल वितरणकासगंज महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम एसपी ने कावड़ियो को बाटे फल, दूध, बिस्किट,।

कासगंज/सोरों।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कोशिक ने शिविर लगाकर कावड़ियो को कराया जलपान।
जिलाधिकारी व एसपी ने कावड़ियो का हालचाल जाना।
कासगंज सोरों रोड पर प्रशासन ने लगाया सेवा शिविर।
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कासगंज जनपद में बड़ा उत्सव का माहौल हैl सोरों स्थित लहरा घाट से कांवरियों गंगा जली में गंगा जल में गंगाजल भरकर अपने स्थान की ओर अपने आराध्य पर चढ़।ने के लिए ले जा रहे हैं। यह कांवरिया मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा दिल्ली अन्य प्रदेश से गंगाजल भरकर लहरा घाट से कल सुबह भगवान शिव पर शिवरात्रि के दिन चढ़ाएंगे। इसी को लेकर आज जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा आज जिला कलेक्टर स्थित कासगंज बरेली मार्ग पर जिला अधिकारी सुधा वर्मा व पुलिसअधीक्षक अर्पण। रजत कौशिक द्वारा कांवरिया श्रद्धालुओं को फल बिस्किट ब दूध वितरण कर पुण्य लाभ कमाया।तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह बेरिंग कटिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। कांवरिया श्रद्धालु वाले रोड पर किसी भी तरह का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जा रहा।

भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बी0एस0सी0नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर व पोस्ट बेसिक बी0एस0सी0नर्सिंग के छात्रों का रिजल्ट रहा शत- प्रतिशत।

जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र के भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बी0एस0सी0 नर्सिंग सेकंड सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे शीतल और खुशी ने 79 प्रतिशत अंक पाकर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 76 प्रतिशत अंको के साथ सुनैना ने द्वितीय स्थान एवम 75 प्रतिशत अंक पाकर महविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम वर्ष में महिमा तंवर 73.8 प्रतिशत अंक पाकर कक्षा में प्रथम स्थान पाने में सफल रही एवम दीपा 71.8 प्रतिशत अंक पाकर अपनी कक्षा में दूसरे स्थान पर रही। 70.8 अंक पाकर पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समस्त छात्रों ने अपने गुरुजनों के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया इस अवसर पर समस्त शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी प्रधानाचार्या डॉ0 ड़ी विजया को दिया। जिनके कुशल निर्देशन के अभाव के बिना यह मुकाम असंभव था। छात्रों ने कहा कि प्रधानाचार्या एवम समस्त शिक्षक उन्हें समय समय पर प्रेरित करते रहते है। इस अवसर पर शिक्षिका भावना शर्मा, शालिनी कपूर, उर्वशी,रिहाना भट्ट, विशाखा राठी, शोभा,रमा मालिक, शिक्षक शेखर, शिवनारायण गोस्वामी,बिजेंद्र सिंह, हरि सिंह, विनय सिंह, मनीष कुमार, आदि उपस्थित रहे एवम सभी ने छात्रो को उनकी सफलता पर बधाई दी।
रिपोर्ट मौ फरीद अंसारी मीरापुर मुजफ्फरनगर

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के मद्देनजर एसपी पीस कमेटी की बैठक मे हुए शामिल..

रिपोर्ट..वसीम

मिर्जापुर। अगामी त्यौहार महाशिवरात्रि ,होली को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत थाना चुनार थाना अदलहाट व थाना अहरौरा के नगर पुलिस चौकी मे क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में शामिल समस्त संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने का आह्वान किया गया तथा साथ-ही-साथ अराजक तत्वों एवं विधि-विरूद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी बैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी। सभी से अगामी त्योहार महाशिवरात्रि ,होली को शान्तिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।
पीस कमेटी के बैठक के पश्चात एसपी थाना चुनार क्षेत्र सम्भ्रांत लोगो के साथ पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। तथा सम्बन्धित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

स्लग.. आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के मद्देनजर एसपी पीस कमेटी की बैठक मे हुए शामिल..रिपोर्ट..वसीम

मिर्जापुर। अगामी त्यौहार महाशिवरात्रि ,होली को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत थाना चुनार थाना अदलहाट व थाना अहरौरा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में शामिल समस्त संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने का आह्वान किया गया तथा साथ-ही-साथ अराजक तत्वों एवं विधि-विरूद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी बैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी। सभी से अगामी त्योहार महाशिवरात्रि ,होली को शान्तिपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।
पीस कमेटी के बैठक के पश्चात एसपी थाना चुनार क्षेत्र सम्भ्रांत लोगो के साथ पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया । तथा सम्बन्धित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

आवारा मवेशी की टक्कर से युवक का फटा फेफड़ा हालत गम्भीर

ब्यूरो रामकुमार

कानपुर देहात।
ककवन से रसूलाबाद में शादी समारोह में शामिल होने अपनी वाइक से आरहे युवक की बीच रास्ते मे अचानक आवारा साड़ आ जाने से युवक की वाइक टकरा गई और उसकी सींग उसके सीने में घुस जाने से फेफड़ा फट गया जिसको राहगीरों के सहयोग व एंबुलेंस की मदद से CHC अस्पताल रसूलाबाद लाया गया जिसको गम्भीर हालत में देख प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर बृजेश ने कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया
आपको बताते चले की आवारा मवेशी राहगीरों के लिए उनकी जान की आफत बने हुए हैं सूबे की सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के लाख दिशा निर्देशन के बाद भी आवारा मवेशियों को गौशाला में अभी तक नहीं बन्द हो सके जिनकी चपेट में आने से कई लोगों की जीवन लीला ही समाप्त हो गई इसी तरह बीती रात्रि को अंकुर पुत्र योगेंद्र 22 वर्ष निवासी ककवन अपनी वाइक से रसूलाबाद के गौतम बुद्ध नगर में अपने
रिश्तेदार के यहां सामिल होने के लिए आ रहा था और जैसे ही असालत गंज के निकट हनुमान मंदिर चौबेपुर के सामने आया तभी जंगल से एक अचानक सांड के आ जाने से उसकी वाइक टकरा गई और साड़ की सींग उसकी छाती को फाड़ती हुई घुस गई जिसके चलते वह वहीं पर गिर पड़ा और चलते राहगीरों ने एमबोलेन्स को फोन कर उसको CHC अस्पताल रसूलाबाद लाये जहां पर डाक्टर ब्रजेश ने देख कर बताया कि उसका फेफड़ा फट गया और गम्भीर हालत देख प्राथमिक उपचार कर तत्काल आनन फानन में उसको हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया

फिरोजाबाद।पिछले पांच सालों से नही किया गया विकाश कार्य,विकाश के मुद्दे से।

फिरोजाबाद ने बटोरी सुर्किया लोकसभा के चुनाव नजदीक है लेकिन सिस्टम पर सवाल खड़े होते है

यूपी के जिला फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 62 में पिछले 5 सालों से नहीं किया गया विकास स्थानीय जनप्रतिनिधियों के वायदे खोकले नजर आ रहे हैं सबसे बड़ी बात यह है की कच्ची गलियां सड़क नाली नही बनी तो लोक सभा चुनाव में नही करेंगे वोट
लेकिन 5 सालो में एक भी जनप्रतिनिधियों ने कोई कार्य नहीं कराया
फिरोजाबाद वार्ड नंबर 62 के लोगो ने कहा विकाश नही तो वोट नहीं
वार्ड नंबर 62 हसमत नगर
के लोगो ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार
और कहा यहां के नेता और अधिकारी नहीं सुनते
कीचड़ गलियां सड़को का नहीं किया विकास
नगर निगम के वादे खोखले नगर आ रहे है

जनता के सर दर्द बनी कच्ची गलियां 2024 के लोक सभा चुनाव नजदीक है वार्ड की जनता का कहेना है लोक सभा चुनाव में नही देगे किसी को वोट वोट का करेगे बहिष्कार

*फिरोजाबाद से जिला संवाददाता राकेश वर्मा के साथ जाहिद हुसैन