सहारनपुर। छुटमलपुर पशुशाला में अचानक आग लगने से उसमें बंधे मवेशी बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने घंटो की कड़ी मशक्क़त के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया। थाना फतेहपुर के हलवाना में गुरूवार को शम के समय किसान बबरा की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग ने मी तों में ही विकराल रूप ले लिया। जिसमें बंधी 3 गौवंश व 1 भैंसा बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट उच्चधिकारीयों को प्रेषित की है। पीड़ित ने आग लगने को किसी की सोची समझी साज़िश बताया है।
उत्तराखंड बाजपुर /उधमसिंह नगर; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा समाज एवं विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान विषय एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में बाजपुर क्षेत्र की महिलाओं को उनके अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानित किया गय। इस मौके पर डॉ विभावरी,श्रीमती रुखसार अंसारी ग्राम रानी नगला श्रीमती प्रियंका ग्राम प्रधान बनाखेड़ा श्रीमती रमणी मलिक श्रीमती शकुंतला देवी , डॉ मनुहार आर्य ,डॉ0 विभावरी,संयोजक डॉ मनुहार आर्य,संस्कृति बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय स्थान पर अवनीत कौर रहीं।विभाग प्रभारी डॉ अनिल सैनी,प्राचार्य प्रो के के पांडे,डॉ रीता सचान,डॉ विकास रंजन सिंह, डॉ दर्शना पंत,डॉ प्रदीप दुर्गापाल, डॉ संध्या चौरसिया, डॉ आदर्श चौधरी, डॉ नीलम मनोला, डॉ खेमकरण,कैलाश,रोहित कुमार, संजय बिष्ट , छात्रा उपाध्यक्ष आरती, छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार,शिवानी सक्सेना ,नियति जीना, अंशिका शर्मा,पायल बिष्ट, संस्कृति, निशा, अवनीत कौर, सपना, नेहा ,पूजा ,उर्वशी सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उत्तराखंड बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बड़ी संख्या में शिवभक्त काँवरिये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को पहुँच रहे हैं। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारें गूँज रहे हैं। काँवरियों का जगह-जगह स्वागत और सत्कार किया जा रहा है। बाजपूर भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े आंदोलनकारियों ने मुहिम के संयोजक स. जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में भगत सिंह चैक पर काँवरियों का स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, पं. अमरनाथ शर्मा, देवेश प्रताप सिंह, जसवीर सिंह भुल्लर आदि थे। वहीं मेन रोड पर प्रमुख समाजसेवी संजय कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान के सामने व्यापारियों द्वारा पकौड़ी व जलेबी का भण्डारा लगाकर काँवरियों की सेवा की जा रही हैं।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष नजमीन एवं उस्मान अली ने मुंडिया तिराहे पर कावड़ियों का स्वागत करते हुए फल वितरण किया।इस मौके पर रवि सरना जगदीश कांत श्रीवास्तव, अरविन्द गोयल, संजय मेंहदीरत्ता, हर्ष मेंहदीरत्ता, सोनू श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव, एडवोकेट शरद सक्सैना, अनिल सक्सैना, भुवन कुमार, भजन लाल, मनोज कुमार, हर्ष गुप्ता, सौरभ रूहेला, गुड्डू आदि थे।
शमशाबाद फर्रुखाबाद। विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी प्रधानएसएमसी अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक द्वारा उन्मु खी कार्यशाला का आयोजन शमशाबाद कस्बा क्षेत्र के थाना चौराहा पर स्थित एक गेस्ट हाउस मैं संपन्न हुआ कार्यशाला का उद्घाटन कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार एवंएसएमसी के अध्यक्ष राहुल गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का पूजन करके किया संविलियन विद्यालय हरसिंहपुर गोवा कि छात्रों ने विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना बड़े मनोरम एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की कार्यशाला का संचालन जयपाल सिंह ने किया उन्होंने अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बड़े आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की विद्यालय प्रबंध समिति के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जयपाल सिंह ने प्रेरणा पोर्टल तथा शैक्षणिक के बारे में मनोज कुमार गंगवार एवं कायाकल्प के बारे में असगर हुसैन तथा निपुण भारत की प्रगति के बारे में श्रीनिवास वर्मा ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और विद्यालय की शैक्षणिक विकास के बारे में अनिल कुमार शर्मा और स्कूल रीडीनेस एवं बाल वाटिका के बारे में अजीत शर्मा तथाडीबीटी के बारे में मुकेश कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कार्यशाला की मुख्य अतिथि एवं कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार ने अंजू गंगवार एवं सविता मिश्रा एवं ऋषि पाल राजपूत कायाकल्प और विद्यालय की प्रगति मैं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया विधायिका डॉक्टर सुरभि गंगवार ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा की शिक्षकों एवं ग्राम प्रधानों और विद्यालय समिति के लोगों से शिक्षा का स्तर ऊंचा बनाए और छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करें तथा आसपास के जो बच्चे शिक्षा से वंचित रह गए हैं उन बच्चों को भी शिक्षा दिलाने में विशेष योगदान दे तभी हमारा समाज संपन्न होगा और हमारा देश एवं प्रदेश मजबूत होगा शमशाबाद खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने कार्यशाला में आए हुए सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया इस दौरान कार्यशाला में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया इस मौके पर सूर्यकांत दुबे के राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ कार्यक्रम में विनीत गुप्ता राजकुमार प्रजापति अनुपम सक्सैना के अलावा समस्त ए आरपी नोडल शिक्षक एवं कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे
शमशाबाद फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार से चल रहे डीसीएम चालक ने बाइक चालक की जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को कस्बे के ढाई घाट रोड पर रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव र ज ला म ई निवासी बाइक चालक विजेंद्र कुमार अपने भाई को बाइक पर बै ठा कर किसी कार्य के लिए फैज बाग जा रहा था गांव के पास गुजर ते समय डीसीएम चालक ने बाइक चालक की बाइक में कट मार दिया जिससे दोनों लोग गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया तथा घटना की सूचना फैज बाग पुलिस चौकी को दी गई चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पटेल ने डीसीएम का पीछा किया और उन्होंने ढाई घाट रोड पर डीसीएम को रुकवा कर चालक को हिरासत में लिया डीसीएम चालक पुलिस की हिरासत में है चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि घायलों की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
मिर्ज़ापुर। प्रदेश के सिचाईं एवं जल संशाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाईं, नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज अपने जनपद में भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल पहुचकर मां विन्ध्यावसिनी देवी का विधिवत दर्शन पूजन किया। विन्ध्याचल पहुचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र व चुनरी भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया। तत्पश्चात मंत्री ने भ्रमण कर विन्ध्य कारीडोर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी से प्रगति के बारे जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने मंत्री को विन्ध्यकारीडोर का भ्रमण कराते हुये विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान विधायक नगर रत्नाकर मिश्र भी उपस्थित रहें। दर्शन पूजन के उपरान्त प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवा, महिला, किसान, गरीब पहली प्राथकिता हैं। उन्हे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि जिनके पास गैस का कनेक्शन नहीं था ऐसे करोड़ों लोगों को गैस का कनेक्शन प्रदान करने के साथ ही करोड़ों लोगों का बिजली का कनेक्शन भी निःशुल्क प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वरारा बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक पढ़ाई से लेकर शादी तक बेटियों के लिए कई कार्य कर रही हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
रसूलाबाद कानपुर देहात । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रसूलाबाद कोतवाली में एसडीएम नीलिमा यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जहां लोगों से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। एसडीएम नीलिमा यादव ने कहा कि पर्व पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी और सभी लोग पूर्व की भांति शांतिपूर्ण माहौल में महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी सूचना उनको कभी भी दी जा सकती है। जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक राजीव सिरोही ने कहा कि पुलिस सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और क्षेत्र में निगाह रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दास्त न कर अराजकता करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने महा शिवरात्रि पर्व को लेकर धर्मगढ़ बाबा मंदिर का निरीक्षण कर सत्संग मण्डल के पदाधिकारियों से कहा कि श्रद्धालु पूजन अर्चना करने जाएंगे इस लिए श्रद्धालुओ की परेशानियों को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं पहले से ही ठीक कर ली जाए । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुश्तैद रहेगी
इस मौके पर नगर के चेयरमैन देवशरण कमल हाजी फैजान खान धर्मगढ़ बाबा सत्संग मण्डल अध्यक्ष अलोक बाजपेई व्यापार मण्डल कमल दुबे कोषाध्यक्ष राजेन्द्र स्वरुप शुक्ला बऊवन चौरसिया उमेश गुप्ता कुलदीप दुबे अरुण दुबे रानू मिश्रा प्रिंस क्लब अध्य्क्ष विपिन मिश्रा महामंत्री कपिल पांडेय शिवम उर्फ गुल्ली बाजपेई सहित नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार एसडीएम कार्यालय स्टेनो शंकर सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामवृत सिंह वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार अवस्थी अनिल कुमार यादव लोग मौजूद रहे।
बिजनौर/ स्योहारा। समाजसेवी डा.मनोज वर्मा के निवास पर पहुंचे भाजपा लोक सभा प्रत्याशी ओम कुमार ने मांगा सहयोग। भाजपा लोक सभा प्रत्याशी ओम कुमार आज डा.मनोज वर्मा के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज जब देश भर में भाजपा सरकार और पीएम मोदी की अगुवाई में करोड़ों लोगो को अपना घर,मुफ्त राशन,पेंशन आदि निस्वार्थ रूप से मिल रही तो ऐसे में फिर से इस चुनाव में हमे भाजपा और पीएम को जिताना है। वहीं डा मनोज वर्मा ने ओम कुमार को एक जमीन से जुड़ा हुआ और काबिल प्रत्याशी बताया। इस मौके पर सीपी सिंह,प्रियंकर राणा,ब्लाक प्रमुख नेहतोर राकेश चौधरी,मनोज भटनागर,पियूष रस्तोगी नेह प्रभारी.शोर्य वर्मा,डा दानिश कमाल,सोनू नारायण,आशु टाइगर,मोहित रस्तोगी, पारस वर्मा,विशाल चौहान,चंद्रकांत त्यागी,निश्चल कुशवाहा,साजन राजपूत,नोमान प्रधान, शेंकि रस्तोगी,मिंटू चौहान, रवि कुमार, खजान सिंह,एड.अनुराग भटनागर,आदि मौजूद रहे
जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के खतौली रोड़ पर गांव चुड़ियाला के समीप मीरापुर की ओर से तेज रफ्तार से जा रही एक सेंट्रो कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी कार की टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार सूर्यकांत पुत्र कंवरपाल गांव निवासी दयालपुर अपनी बाइक पर सवार होकर मीरापुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में अपनी रिश्तेदारी में आया था आज लगभग 4 बजे के करीब वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था मीरापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही सेट्रो कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जबरदस्त टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कार्स चालक कर को मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर को कब्जे में ले लिया तथा घायल बाइक सवार को सीएचसी जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया।
कासगंज। कासगंज जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है इसी को लेकर जनपद की पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी वी सर्किल इचांर्जन को आदेश दिया की तत्काल मोटरसाइकिल घटनाओं में विराम लगाया जाए ।तथा मोटर साइकिल चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के खिलाफ घर पकड़ अभियान चलाया जाए इसी के चलते कासगंज जनपद में वाहन चेकिंग करने के आदेश जारी किये थे ।आदेश के अनुपालन मैं सिढ़पुरा पुलिस द्वारा सिदपुरा पटियाली मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान दो वाइक परसवार छहसंदिग्धों को रुकने का इशाराकिया जिस पर तेज़ी से वाहन को मोड़ कर भगाने का प्रयास किया गया ।पुलिस द्वारा पीछा करने पर अभियुक्त गणों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करदीजिसके जबाब मैं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो वाइक सवारों के पैर मैं जा लगी।जो गोली लगने से घायल होकर गिर गए। बही उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जाने मैं सफलरहे हैं ।जिनकी तलाशजारी है।घायलों के पास जाकर पूछताछ करने पर पता चलाकि ये वाइक चोर गिरोह के शातिर सदस्य हैं इनमें शिवरतन व दीपू के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत 5-5 मुकद्दमे दर्ज है, अभियुक्तों की तलाशी करने पर इनके कब्जे से दो तमंचा 315 वोर, 5 जिंदा कारतूस व चोरी की वाइक बरामद हुई है,।