Home Blog Page 459

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा चार अभियुक्त किये गिरफ्तार

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद ‌। जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस एंव भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जिले में चोरी/लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने एंव अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रवीन कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम 18/19 फरवरी की रात्रि में गढैया मोहल्ला में बंद मकान में आलमारी के अंदर से सोना व चाॅदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
बीते दिन पुलिस ने मुठभेढड के दौरान चार आरोपियों को भूडा नहर पुल पटरी से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जीशान पुत्र मजहर अलीखान, आसिफ अली पुत्र शमशेर अली खां निवासी शाही मस्जिद कटरा पठान, थाना दक्षिण फिरोजाबाद, आरिफ उर्फ छोटे पुत्र मौहम्मद शौकत अली निवासी नाई वाली मस्जिद के समीप रूकनपुरा थाना शिकोहाबाद, नगीन पुत्र मुन्ना खां निवासी मौहल्ला मसरूरगंज थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद बताया। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा चार अभियुक्त किये गिरफ्तार

रिपोर्टर – बनवारी लाल कुशवाह

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद ‌। जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम को उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस एंव भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जिले में चोरी/लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने एंव अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रवीन कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम 18/19 फरवरी की रात्रि में गढैया मोहल्ला में बंद मकान में आलमारी के अंदर से सोना व चाॅदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
बीते दिन पुलिस ने मुठभेढड के दौरान चार आरोपियों को भूडा नहर पुल पटरी से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जीशान पुत्र मजहर अलीखान, आसिफ अली पुत्र शमशेर अली खां निवासी शाही मस्जिद कटरा पठान, थाना दक्षिण फिरोजाबाद, आरिफ उर्फ छोटे पुत्र मौहम्मद शौकत अली निवासी नाई वाली मस्जिद के समीप रूकनपुरा थाना शिकोहाबाद, नगीन पुत्र मुन्ना खां निवासी मौहल्ला मसरूरगंज थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद बताया। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बिजनौर में किया गया शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।

                           बिजनौर :- आज शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत टाउन हॉल नगर पालिका बिजनौर में बिजनौर विधानसभा के नगर तथा आदमपुर मंडल द्वारा एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव उद्बोधन मातृशक्ति तथा उपस्थित भाजपा पदाधिकारी द्वारा सुना गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह तथा बिजनौर नगर पालिका की नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह रही । इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ बीरबल सिंह क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर जिला उपाध्यक्ष पूनम गोयल, जिला मंत्री माया पाल नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल नगर महामंत्री मानव सचदेवा मनदीप चौधरी आदमपुर मंडल महामंत्री आशीष शर्मा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भारती गौड़ महिला मोर्चा जिला मंत्री सरिता सैनी सोशल मीडिया प्रमुख डिंपल सिंह महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजू देवी नगर पालिका के सम्मानित सभासद गण आदमपुर मंडल मंडल मंत्री मधु भूषण निधि वर्मा प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक के रूप में आकांक्षा चौहान सह संयोजक के रूप मैन बॉडी से अभिषेक उपमन्यु सह संयोजक के रूप में सरिता सैनी जिला मंत्री महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय संयोजक के रूप में सिद्धि प्रधान जी एवं जिला प्रवासी बहन श्वेता कौशिक जी का मार्गदर्शन रहआ समेत अनेक पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

डॉ गणेश सिंह का किया स्वागत

ब्यूरो चीप:आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर मे डॉ0 गणेश सिंह, उपनिदेशक होमियोपैथिक चिकित्सा सेवाएं, उत्तराखंड का आगमन हुआ जिनका स्वागत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिखा सम्मल,फार्मासिस्ट वतन कुमार,योग अनुदेशक शहनाज, कुलदीप सिंह सहित आशा कार्यकर्ता कुलविंदर कौर ,नीलम, योग माया, रेखा द्वारा किया गया। डॉ गणेश सिंह द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाजपुर में दी जा रही विभिन्न सेवाएं जैसे की होम्योपैथिक परामर्श, निशुल्क औषधि, प्राथमिक जांचे, आउट रीच कैंप, हर्बल गार्डन एवं योगाभ्यास सत्र आयोजन मे संतोष व्यक्त किया।

प्रधान प्रबंधक से नरेंद्र पाल शर्मा के फर्जी प्रमाण पत्र की जांच करने की की मांग

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: ग्राम मुडिया कला निवासी अवतार चंद्र पुत्र अर्जुन दास ने शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर नरेंद्र पाल शर्मा कर्मकार चीनी मिल बाजपुर द्वारा प्रस्तुत फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों की जांच कर नियम अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।अवतार चंद्र ने बताया फर्जी प्रमाण पत्र की जांच करते हुए कोई कार्यवाही नहीं की गई पदोन्नौती कर दी गई। उन्होंने बताया नरेंद्र पाल शर्मा ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर एवं हाई स्कूल परीक्षा 1980-81 तथा 1981- 82 में इंटर कॉलेज बाजपुर से अनुत्तीर्ण की। आगामी शिक्षा हेतु विद्यालय से किसी भी अन्य शिक्षण संस्थान के लिए टीसी जारी नहीं की गई। नरेंद्र पाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत कथित हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के प्रथम मध्यमा एवं उत्तमा के प्रमाण पत्र का अवलोकन करने पर स्पष्ट होता है कहीं से भी युक्त प्रमाण पत्र वास्तविक नजर नहीं आते हैं प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं है इसके साथ ही परीक्षा केंद्र का नाम भी भ्रमित करने योग्य है। नरेंद्र पाल शर्मा के लिपिक पद को शैक्षिक अंहताय इंटरमीडिएट या उत्तर माध्यमिक है। हिंदी साहित्य सम्मेलन उत्तर प्रदेश इलाहाबाद उत्तरांचल विद्यालय शिक्षा एवं परीक्षा परिषद मैं हाई स्कूल इंटरमीडिएट के समकक्ष मान्य नहीं है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र पाल शर्मा के फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच कर उन्हें कार्य मुक्त किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की करने की मांग की।

उत्तराखंड राज्य में बाजपुर चीनी मिल ने किये कीर्तिमान स्थापित

बाजपुर चीनी मिल ने 2.72 लाख कु० चीनी का उत्पादन किया: हरवीर सिंह

ब्यूरो चीफ: अमीर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने बताया चीनी मिल के पेराई सत्र 2023-24 का शुभारम्भ 08 दिसम्बर, 2023 को हुआ था। जिसका सत्रावसान नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए 06 मार्च, 2024 की प्रातः किया गया है। इस पेराई सत्र में चीनी मिल द्वारा कुल 24.79 लाख कु० गन्ना खरीद कर आज तक सम्भावित 11.05 चीनी परता प्राप्त करते हुए आज तक 2.72 लाख कु० चीनी का उत्पादन किया गया है। अभी चीनी का प्रोसेस गतिमान है, जिसके पूर्ण हो जाने पर चीनी परता एवं चीनी उत्पादन में बढोत्तरी होना स्वाभाविक है।उत्तराखण्ड राज्य में तथा निकटवर्ती उत्तर प्रदेश राज्य में स्थापित चीनी मिलों में सर्वाधिक चीनी परता प्राप्त कर बाजपुर चीनी मिल द्वारा अपनी स्थापना वर्ष 1959 से लेकर अद्यतन सर्वाधिक चीनी परता प्राप्त कर नये कर्तिमान स्थापित किये हैं।चीनी मिल द्वारा 15 जनवरी, 2024 तक क्रय किये गये गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना कृषकों को कर दिया गया है। अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की प्रक्रिया भी गतिमान है।प्रबन्धक हरबीर सिंह द्वारा मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी व गन्ना मन्त्री,विजय कुमार यादव, सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून, उदयराज सिंह, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड सहकारी चीनी मिल्स संघ लि0, देहरादून/जिलाधिकारी, ऊधमसिंहनगर, चन्द्र सिंह धर्मशक्तू, आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड, काशीपुर, जिला प्रशासन, गन्ना कृषकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ ही मिल समिति / गन्ना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया गया।कार्यकारी प्रबन्धक ने 06.मार्च को मिल समिति के अतिथिगृह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा मिल के सभी सम्बन्धित वर्गों द्वारा अपने-अपने स्तर से अपना सर्वश्रेष्ठ सहयोग मिल समिति को प्रदान किया।आगामी पेराई सत्र 2024-25 में और भी ज्यादा परिश्रम कर नये कीर्तिमान प्राप्त करने का सामुहिक रूप से संकल्प लिया गया।

भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम चुनार को सौपा 12सूत्रीय ज्ञापन..

चुनार,मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के द्वारा आज दिन बुधवार को नवागत उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा का स्वागत कर जनपद की प्रमुख समस्याओ को लेकर 12 सूत्रीय ज्ञापन सौपा। और मांग किया की वाराणसी शक्ति नगर मार्ग SH5 Aपर अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय के पास अस्थाई टोल प्लाजा जो डीपीआर में भी नहीं है लीकेज भी बंद हो गया है जिसको हटवाने के संबंध में 11 मार्च को समय 11:00 बजे दिन से, धरना स्थल जहां 60 दिन से धरना चल रहा है टोल प्लाजा अहरौरा के पास किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें अधिकारियों सहित उपस्थित होकर समस्याओं का निस्तारण कर लगे अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने मे सहयोग करें। वही 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर किसानो ने मांग किया की
किसानों को खरीफ की फसल में बे मौसम बारिश से हुए नुकसान का फसल बीमा के लिऐ ऑन लाईन शिकायत दर्ज कर फार्म जमा कर चुके हैं उन किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए।
ग्राम गोरखपुर माफी, चुनार, मिर्जापुर में 20 मार्च 2023 को बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से लगभग 20 बीघा किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई राजस्व विभाग के सर्वे रिपोर्ट, और कई बार किसान दिवस व उप जिलाधिकारी महोदय चुनार को भी पत्रक देने के बाद भी आज तक किसानों को मुआवजा अभी नहीं मिला दिलाया जाए।भागवत राजवाहा से देवरिया व भगवतीपुर मौजा के किसानों की लगभग 20 एकड़ खेत की सिंचाई नहीं हो पाती है नाली की व्यवस्था पर सिंचाई सुनिश्चित कराया जाए। रेलवे क्रॉसिंग करहट पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में अधिकृत किसानों के जमीन का बोनस ( पुनर्वास 5 लाख रू)अभी नहीं मिला है दिलाया जाय। भागवत बांध से निकली कुदारन से बरबकपुर तक नाली की सफाई कर पानी पहुंचाया जाए। जमालपुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम दादो मे प्रस्तावित लिफ्ट कैनाल को लगाया जाए। जरगो बांध में लगा पटिहटा लिफ्ट कैनाल तक खुदाई कर पानी पहुंचाया जाए। जिससे 7 –8 गांवो की सिंचाई सुनिश्चित हो सके।
8 वाराणसी मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर नारायनपुर तिराहा से पुलिस चौकी बाईपास तक सड़क क्षतिग्रस्त हैं और सड़क मे बड़े बड़े गड्डे हो गए हैं जिससे बराबर जाम और दुर्घटना की समस्या रहती है निर्माण कराया जाए। गोरखपुर माफ़ी मे राल्हूपुर माइनर पर रेलवे कॉरिडोर बनने की वज़ह से रेलवे के दोनो तरफ़ का बना सायफन समाप्त हो गया जिससे सैकड़ो बीघे भूमि जलमग्न रहती हैं, कई बार शिकायत करने पर सिंचाई विभाग और रेलवे की टीम ने मुआयना की परन्तु अभी तक सायफन का निर्माण नहीं हों पाया , निर्माण कराया जाय। जल जीवन मिशन के लिए गांव की सड़कों और गलियों को खोदकर पाइप डाला गया है जिससे सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है निर्माण कराया जाए ।और अभी तक विभाग के द्वारा टोटी भी नहीं लगा है लगाया जाय ।
राष्ट्रीय मार्ग NH7 पर बरईपुर गेट के सामने कट दिया जाए क्योंकि मिर्जापुर और बनारस आने जाने वालों के लिए विपरीत दिशा में चलकर जाना पड़ता है जिससे दुर्घटना होने की समस्या बनी रहती है। बरईपुर डुमरी संपर्क मार्ग रेलवे कॉरिडोर बनने से भारी गाड़ियों के आवागमन से सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालो मे प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ,जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम मौर्या , मंडल प्रवक्ता राजेश सिंह, मंडल सदस्य मुकुटधारी सिंह, पूर्वांचल सदस्य रामसूरत सिंह राम सिंगार सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष रामबृक्ष सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, व अन्य लोग उपस्थित रहे।

सुरक्षित पलायन को लेकर नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

झारखंड।दुमका जिला रानीश्वर प्रखंड ..
नीड्स संस्था के निदेशक मुरारी मोहन चौधरी की ओर से संचालित स्वाभिमान परियोजना के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सुरक्षित और जिम्मेवार पलायन जागरूकता अभियान की शुरुआत रानीश्वर प्रखंड के आसनबनी पंचायत से संस्था के प्रवासन संसाधन केंद्र रानीश्वर संचालक संजय गोस्वामी के नेतृत्व में की गई। अभियान धनभाषा,माहौलबना,तालडंगल, और कुमीरदाहा पंचायत मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। सुरक्षित पलायन पर आयोजित नुक्कड़ नाटक जागरुकता अभियान मौके पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि सुरक्षित पलायन जागरूकता से ही संभव है। सुरक्षित पलायन की
सोच को बढ़ावा देने के लिए यह जरूरी है कि इसके कानूनी पक्ष का प्रचार-प्रसार जन-जन तक किया जाए। कहा कि झारखंड में सुरक्षित पलायन की स्थिति अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इस राज्य से मानव तस्करी के मामले बड़े पैमाने पर सामने आ रहे हैं। जागरूकता अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए निड्स संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी अंकुर पारस ने कहा कि लाखों की संख्या में प्रत्येक दिन मजदूर पलायन कर रहे हैं, लेकिन ये सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन इनके साथ ठगी व शोषण का मामला सामने आ रहा है। अधिकांश युवतियां मानव तस्करी

का शिकार बन रही हैं। आजीविका के लिए बाहर जाना संविधान में निहित है। प्रावधान के मुताबिक कोई भी व्यस्क रोजगार के लिए बाहर जा सकता है, लेकिन उसके हक व अधिकार सुरक्षित कैसे हो यह जानकारी पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। विशेष तौर पर वापसी पलायन

कर्ता के साथ नियमित बैठक, किशोर एवं किशोरियों के साथ बैठक, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका के साथ नियमित बैठक कर इस मसले का हल निकालने की पहल की जा सकती है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण मौजूद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम को

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत

बागपत।बड़ौत|नारी शक्तिवंदन अभियान का बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में समापन किया। भाजपा के सभी 12 संगठनात्मक मंडलों में पीएम का सम्बोधन मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को बड़ी एलईडी के वर्चुअल माध्यम से सूना। कार्यकर्ताओं के साथ महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ से जुड़ी महिलाएं भी शामिल रही। इससे पूर्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लता सिसोदिया के नेतृत्व में नारी शक्तिवंदन अभियान को लेकर मंडलों में पदयात्रा की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ौत देहात मंडल के गांव बड़का में एलईडी के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के सम्बोधन सूना। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को गैस सिलिंडर देना, जनधन योजना के तहत खाता खुलवाना, मुस्लिम महिलाओं को लेकर तीन तलाक को कानूनी रूप से खत्म करना जैसे योजनाएं लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का मान बढ़ाने का काम किया है। आज महिलाएं हर जगह सुरक्षित है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला मंत्री विनोद पांचाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए गए। आज महिलाएं, बेटियां हर जगह सुरक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का ने की।

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री मनोज कटारिया, ग्राम प्रधान श्रीराम भजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डॉ श्रर्वण भारद्वाज, पूर्ण सिंह, विजय कुमार, भीम सिंह, विजयपाल सिंह, सरला, रासिदा, प्रकाशों देवी, सुनिता, बबली आदि मौजूद रहे।

दुमका जिला रानीश्वर प्रखंड ..सी न्यूज़ का ब्यूरो चीफ ने लगाया डॉक्टर विश्वास के उपर अभद्र वहार करने का आरोप

झारखंड
रानीश्वर प्रखंड आम जोड़ा के पास एक कंपनी है जो डॉक्टर विश्वास के नाम पर चल रहा है सूत्र के माने तो या कंपनी हर्बल आयुर्वेदिक दवा कंपनी है। इसमें महिला काम कर रही थी महिलाओ ने न्यूज़ कवरेज के लिए सी न्यूज़ के चीफ ब्यूरो को अपने साथ बुलाया था महिला कर्मी का कहना है की कई महीना से काम कर रहे हैं लेकिन डॉक्टर विश्वास ने हमें काम से हटा दिया है और दूसरे को इस काम में रखा है इसी समस्या को लेकर हम डॉक्टर विश्वास के पास गए थे। लेकिन इतने में ही डॉक्टर विश्वास भड़क गए और पत्रकार को गाली गलौज करने लगे और कहने लगे कि तुम यहां से निकले तुम्हें किसने बुलाया है। तो आप समझ सकते हैं ।एक पत्रकार से इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है तो काम करने वाले महिला कर्मी से किस तरह का अभद्र व्यवहार किया गया होगा। महिलाओं ने भी गंभीर आरोप लगाया महिलाओं कमी का कहना है हमें बाथरूम एवं पुरुष वाला काम करवाया जा रहा था फिर भी हम काम कर रहे थे और कंपनी के मैनेजर का कहना था कि इस कंपनी के बारे में अपने घर में जाकर नहीं बताना वरना कम से निकाल देंगे यानी मानसिक टॉर्चर भी किया जा रहा था महिलाओं का कहना है।