बांदा- जिंदगी में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो विपरीत परिस्थितियां भी कदम मिलाकर चलने लगती हैं। यह सच कर दिखाया है शहर के छावनी निवासी सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी की डिप्टी कलेक्टर पुत्री फरहीन जहीद ने। उसने पीसीएस की ट्रेनिंग के बीच ही आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।
मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच जिला के पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में रहने वाले संतोष की पत्नी पूनम का रविवार की रात्रि में घर के अंदर दरवाजे की कुंडी से लटकता हुआ शव मिला इसकी सूचना पति ने पुलिस और मृतका के परिजनों को दी । मृतका के भाई ध्रुव गुप्ता निवासी मनिकापुर थाना कटरा गोंडा ने अपने बहन की हत्या की आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है कि मेरे बहन को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है जिसका वीडियो मेरी बहन द्वारा बनाया गया है जो वायरल है । थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है मृतका पूनम का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
मेराज अहमद /ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच अखिल भारतीय कबीर मठ,सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान के सिद्ध पीठ भारत भूषण महंत श्री डॉ.नानक दास जी महाराज और इसरो के वैज्ञानिक रवि जी नामदेव के द्वारा समाजसेविका ,लेखिका शमा परवीन को सम्मानित किया संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर मानवता व परोपकार के लिए समर्पित सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान फरडोद जायल, नागौर द्वारा डॉ आंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान समारोह का आयोजन मातासुख चौराहा, तह.जायल, जिला नागौर में किया गया।कार्यक्रम के प्रबंधक डॉ.अभिषेक कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रतिभा रखने वाली लगभग 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें समाज सेवा, साहित्य लेखन कार्य के लिए और अपनी कविताओं से बहराइच उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली लेखिका, शमा फाउंडेशन की डायरेक्टर शमा परवीन को समाजसेवा कार्य और साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान समारोह मे डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान–2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान में दुपट्टा, मैडल, संविधान प्रति, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महंत डॉ.नानक दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी पधारे हुए प्रतिभागियों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। दोनों को सम्मान मिलने पर देशभर के कलाकार एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ रूपेन्द्र चौहान शिशु रोग विशेषज्ञ डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल एंड हेल्थ जयपुर राजस्थान डॉ प्रतिभा जवड़ा चौहान मनौवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता लेखिका कवियित्री द्वारा जयपुर राजस्थान में लेखिका शमा परवीन को सम्मानित कर राजस्थान की पगड़ी बाधी डॉ. अंबेडकर कीर्ति अवॉर्ड के लिए बधाई एवम शुभकामनाए दी और स्वागत किया अखिल भारतीय कबीर मठ, सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान के सिद्ध पीठ भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महाराज और इसरो के वैज्ञानिक रवि जी नामदेव, डॉ.प्रतिभा के द्वारा लेखिका, शमा फाउंडेशन की डायरेक्टर समाजसेविका शमा परवीन को डॉ.कीर्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच।डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने बौंडी कस्बा स्थित संस्कृति पाठशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हाथों में संविधान लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर, गौतम बुद्ध आदि की झांकियां बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। डॉ. आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा रथ पर शोभायमान थी।डीजे की धुन पर थिरकते हुए लोग बौंडी कस्बे से निकल कर बंधा मोड़, साईं गांव, परसपुर,रायपुर,नौशहरा,मैला सरैया,खैरा बाजार,गोसाईगंज,केशवापुर,आलादादपुर, मरौचा-बौंडी मार्ग से बहराइच-लखनऊ मार्ग होते हुए जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर जनसभा में परिवर्तित हो गई। बाबासाहेब डॉ आंबेडकर के नाम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।मरौचा बौंडी मार्ग स्थित अराई मोड़ पर शोभायात्रा का गांव निवासी मुन्ना लाल गौतम ने स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों को जलपान व प्रसाद वितरित किया।इस मौके पर पप्पू गौतम, विकास कुमार समेत सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।
मेराज अहमद ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच/नगर के मोहल्ला सालार गंज स्थित गैलैक्सी इंग्लिश जूनियर हाईस्कूल की कक्षा 3 की क्षात्रा तसमिया ने अपने क्लास में टाप किया है उन्होंने 93% नम्बर लाकर पहला रैंक प्राप्त किया है उन्होंने ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने अध्यापकों को दिया है इस अवसर पर मदरसा सुल्तानुल उलूम मीरपुर कस्बा किसान बाज़ार के पीछे बहराइच के संस्थापक एवं प्रबंधक मौलाना सिराज अहमद मदनी व एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव दिलकश सुल्तान पूरी ने बधाई दी है।
बहराइच। नव एकता भक्ति कार्यक्रम पूजा सेवा समिति के तत्त्वाधान में घरुवा शर्की,सरदपारा, फखरपुर में होली मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमे कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकेवल यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, कोषाध्यक्ष शिवकुमार ,प्रबंधक अनिल कुमार यादव व्यवस्थापक बृजेश कुमार यादव कार्यक्रम के संरक्षक श्री भूपाल सिंह जी, श्री सरयू प्रसाद यादव जी मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री आनंद कुमार यादव जी व विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाचार्य)जी एवं रितेश वर्मा , ओम प्रकाश गुप्ता, रामनारायण यादव,श्री पेशकार यादव,शिवनारायन वर्मा, फूलचंद यादव सत्यनारायण वर्मा, रामजी यादव अमरेश यादव ,दुर्गा यादव, विनोद यादव, अमरदीप यादव, मयंकर यादव ,सपना उपाध्याय अभिषेक उपाध्याय सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर कविता पाठ सुना कविता मां देवी जी वंदना से शुरू की गई। कवि श्री संतोष कुमार सिंह संतोष जी अपनी एक रचना नशा मुक्त शिक्षा के बढ़ावा देने पर पढ़ी कवि श्री शिवनाथ शिखर जी होली मिलन पर बहुत ही सुंदर रचना प्रस्तुत की कवित्त्री तमन्ना दिलकश जी ने बहुत ही शानदार शायरी पढ़ी कवि देशराज सिंह आजाद जी ने देशभक्ति गीत पढ़ा कवि तारिक इबरती जी ने सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की तत्पश्चात श्री भूपाल सिंह प्रबंधक ओम प्रकाश त्रिपाठी इंटर कालेज कवियों एवं आए हुए अतिथियों को अंगवत्र भेट देकर सम्मान किया।
बहराइच सड़क पर गंदा पानी व कचरे से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।वहीं, आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गंदगी का सामना करके आना जाना पड़ रहा है प्रशासन व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत गंडारा बाजार का संपर्क मार्ग में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से। लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है,राहगीर की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज तक कोई सामने नहीं आया है। इससे गंडारा बाजार के लोगों में प्रशासन के प्रति काफ़ी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति पिछले कई वर्ष से बनी हुई है।जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास का दावा कर रहे हैं वहीं तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह विकास का गंगा बह रहा है सवाल उठ रहा है कब जागेंगे कुंभकरण की नींद से जिम्मेदार अधिकारी कब मिलेगा बदहाल समस्या से राहगीरों को निजात
बहराइच: स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां लाखों रुपया खर्चा कर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है कि इसका लाभ लोगों को मिल सके लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के उदासीनता के करण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है ऐसे मे योगी सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है।जरवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंडारा के मजरा खालेपुरवा गांव में बना सामुदायिक शौचालय अब पूरी तरीके से बदहाल हो चुका है। बताते चले की घटिया मटेरियल का उपयोग करने के चलते समुदाय शौचालय बदहाल हो गया हैं।जिससे अब ग्रामीण इन शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।हालांकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे शौचालय बदहाल हो चुके।और अब गांव के लोग इन शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते मजबूरन ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाने पर मजबूर हैं
मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच में बने सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधारने का नाम नहीं ले रही है जहां तरफ सरकार का दावा और प्रयास है की हर स्कूलों में साफ जल बच्चो को मिले वही बहराइच जिले के विद्यालय में पानी की संकट से जूझ रहे छात्र-छात्राएं विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नहीं मिल पा रहा है मामला जरवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंडारा के मजरा खालेपुरवा गांव में बने प्राथमिक विद्यालय का है जहां पर वर्षो से हैंड पंप खराब है वही हैंडपंप छात्र छात्रों पर मुसीबत का सबब बन गया है विद्यालय के अंदर और बाहर लगा दो हैंडपंप नल 1 वर्ष से खराब होने की वजह से छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए इधर से उधर का चक्कर लगाना पड़ रहा है उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर बच्चों की भविष्य सुधारने की बात कर रही है वहीं जिम्मेदार अधिकारी व ग्राम प्रधान के लापरवाही से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस मामले में खंड विकास अधिकारी से बात की गई तो बताया की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही अब सवाल उठ रहा है आखिर कब जागेंगे कुंभकरण की नींद से जिम्मेदार अधिकारी कब मिलेगा बदहल समस्या से छात्र-छात्राओं को निजात
मेराज अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट बहराइच शुक्रवार को जुमे की नमाज़ और लोकसभा चुनाव को लेकर बौंडी थाना क्षेत्र के खैराबाजार में महसी एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह,सीओ अनिल कुमार सिंह,बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने एस एस बी जवानों के साथ फ्लैग किया। फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह ने कस्बे के लोगों से बात कर चुनाव में मतदान करने की अपील की। सीओ अनिल कुमार सिंह ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों में एस एस बी जवानों के साथ फ्लैग किया जा रहा है।