Home Blog Page 259

जनहित में अपनी मांगों को लेकर भारती कृषक एसोशिएशन पहुंचा जिलाधिकारी के द्वार

रिपोर्ट सुधीर कुमार।

कायमगंज/फर्रुखाबाद।
भारतीय कृषक एसोशिएशन (अराजनैतिक) जनहित में अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के द्वार पहुंचा। और 11 सूत्रीय ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद फर्रुखाबाद में जिला अस्पताल लोहिया और पुरुष चिकित्सालय कायमगंज के सामुदायिक केंद्रों की अल्ट्रासाउंड मशीने वर्षों से खराब हैं। अल्ट्रासाउंड की सुविधा जनहित में ठीक कराई जाए। फर्रुखाबाद जनपद में खाद की उपलब्धता बढ़ाई जाए और कालाबाजारी रोकी जाए। खंड अधिकारी विद्युत वितरण कायमगंज व जे ई राकेश प्रजापति व मीटर रीडर मिलकर मीटर रीडर से अधिक बिल निकलवा रहे हैं फिर बिलों की हेरा फेरी करके अवैध वसूली उपभोक्ताओं से की जा रही है इसे रोकी जाए। जनपद फर्रुखाबाद में दूध, दही,पनीर, खोया, ब्रांडिंग और नॉन-ब्रांडिंग मानक के अनुसार नहीं है। वही देसी घी चर्बी युक्त बिक रहे हैं जांच कराकर आवश्यक कार्रवाही की जाए। गोल्डी मसाला की हल्दी अरारोट रंग युक्त है वही गोल्डी मिर्च में लाल रंग युक्त है जो आम जनमानस की सेहत खराब कर रहे हैं उसकी जांच कराई जाए। आगे कहा गया है कि थाना कायमगंज में तैनात प्रभारी निरीक्षक राम औतार का थाना कायमगंज से तबादला किया जाए। भारी भ्रष्टाचार के साथ अपराधियों का पोषण कर रहा है। इसकी तैनाती के बाद क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। और पुलिस दलालों की कमी नहीं है। उचित कार्यवाही की जाए।फर्रुखाबाद शिकोहाबाद रेल लाइन पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए। वहीं कई बार रेलवे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया और कहां गया कि टूंडला पैसेंजर में बोगियों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे आमजनमानस के हितों को देखते हुए अति शीघ्र अमल में लाया जाए। रेलवे प्रत्येक मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में कम से कम पांच जनरल कोच लगाए जाए। और मेल गाड़ियों का पखना स्टेशन पर ठहराव की मांग की। आगे कहा गया कि कायमगंज तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण बगैर सुविधा शुल्क के कार्य नहीं किया जाता है। इसे रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में राम जरायन राजपूत, सील चंद्र, मुन्नालाल सक्सेना, रामलाल गुप्ता, बिंदु सिंह गंगवार, प्रताप सिंह गंगवार, रामवीर सिंह जाटव, सुनीत मिश्रा आदि किसान नेता मौजूद थे।

श्रावस्ती:- खाद की किल्लत को लेकर सड़कों पर उतरे किसान

प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट

नासिरगंज-बरदेहरा हाईवे पर किसानों ने लगाया जाम

बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष किसान मौजूद

कई दिनों से नहीं मिल रही किसानों को पर्याप्त खाद

खाद की कमी के चलते पिछड़ रही गेहूं की बुवाई

जाम में फंसी रही एंबुलेंस, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों के मान मनौव्वल में जुटी

खाद किल्लत के लिए किसानों ने सचिव और लेखपाल को ठहराया जिम्मेदार

सहकारी समिति नसिरगंज महादेवा का मामला

लुम्ब गाँव में 9 वी आरडी जिम बाडी बिल्डिंग चैम्पियन शिप प्रतियोगिता हुईं संपन्न

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ बडौत
छपरौली थाना क्षेत्र के गाँव लूम्ब में आर डी जिम की की वर्षगांठ पर आयोजित 9वीं आरडी जिम बोडी बिल्डिंग चैम्पियन शिप प्रतियोगिता में सभी खिलाडियों व उनके कोच को ट्राॅफी, टी-शर्ट एव॔ विजेता खिलाड़ियों को ट्रेकसूट, ट्राॅफी के साथ विशेष धन राशि देकर सम्मानित किया। बोडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में बागपत जनपद व प्रदेश के अन्य जनपदों सहित दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड व राजस्थान के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बोडी बिल्डिंग चैम्पियन की पाँच कटेगरी के विजेता खिलाड़ियों अक्षय कुंडू , आसिफ जोन सिन्हा, आशू बड़ौत, सलमान काँधला, प्रवेज खान तथा मैन फिजिक ऑलओवर में आशु ने चैम्पियनशिप पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता के सीनियर जज के रूप में विनय कुमार आर्य, मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, एंकर की रूप में मनीष चौहान व ब्रिजेश चौहान ने प्रतियोगिता का नेतृत्व किया।
मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा बागपत जनपद सम्पूर्ण भारतवर्ष के खेलों में एक उदाहरण बन रहा है। हमारे लिए गौरव की बात है कि कुश्ती, वाॅलिवाल, तैराकी, निशानेबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, दौड़, खो-खो, डब्ल्यू डब्ल्यू ई जैसे खेलों से हम सम्पूर्ण विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।
प्रतियोगिता के आयोजक ब्रिजेश चौहान ने कहा नशा मुक्त भारतवर्ष के युवाओं के स्वास्थ्य व चरित्र का निर्माण करना ही प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। प्रतियोगिता के सीनियर जज विनय कुमार आर्य ने कहा निष्पक्ष निर्णय व सम्मान जनक उत्साह वर्धन खिलाड़ियों में उर्जा का संचार करता है।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से ब्रिजेश चौहान (गेम ऑर्गेनाइजर), धर्मेन्द्र बबला उर्फ देवेन्द्र, रूपेन्द्र चौहान, कुलविन्द्र, ऋषभ चौहान, गौतम, जयवीर सिंह, विनय कुमार आर्य व समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, समाजसेवी मनीष चौहान आदि उपस्थित रहे।

श्रावस्ती :- इकौना में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं।

प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट

चोरों ने फिर दिया बड़ी वारदात को अंजाम।

कुंडी तोड़ नगदी, जेवरात, लाखों का सामान किया पार।

सीढ़ी के जरिए घर के पीछे से घुसे चोर।

कुछ दिन पहले ही सर्राफा दुकान में हुई थी चोरी।

इकौना थाना के बेचू बाबा मोहल्ले की घटना।

भाजपा ने बूथ स्तर चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कीं

संगठन पर्व को लेकर सभी मंडलों में कार्यशाला सम्पन्न

बागपत|बड़ौत|जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के तहत संगठनात्मक सभी 12 मंडलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन का गठन करना है, जिसे एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि इस क्रम में विभिन्न तिथियों में मंडलों के शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का अयोजन किया गया। जोकि 16 नवंबर को सभी मंडलों की कार्यशाला सम्पन्न हुई। अब सभी भाजपा पदाधिकारीं व कार्यकर्ता बूथ सत्यापन में लग गये है। जो कि बूथ गठन के साथ-साथ पन्ना प्रमुख भी बनायेंगे।

भाजपा द्वारा दोघट मंडल के गांव बामनौली में बूथ समिति गठन को लेकर मंडल कार्यशाला आयोजित कि गई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता व मंडल संगठन पर्व सहयोगी जंसवीर सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व के तहत पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है, जिसमें 30 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है। इसके लिए शक्ति केन्द्रवार चुनाव अधिकारी बनाये गये है, जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है। कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दो सक्रिय सदस्य बनाए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि बूथ समिति गठन के बाद बूथ के पन्ना प्रमुख भी तय करने होंगे। बूथ की मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुखों की संख्या 25 तक हो सकती है। मतदाता सूची के एक पन्ने में 60 वोटर होते हैं। जिस पन्ने पर मतदाता का नाम दर्ज है, उसी कार्यकर्ता को उस पन्ने का प्रमुख बनाना होगा। बूथ समिति की चयन प्रक्रिया में 50 से अधिक सदस्यों की समिति के लिए एक अध्यक्ष और 11 सदस्यों का चुनाव होगा। इनमें न्यूनतम तीन महिला सदस्य होना अनिवार्य है। बूथ समिति के सदस्यों में से एक सचिव बनाया जाएगा। बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति का चुनाव 15 से 30 नवंबर के मध्य पूर्ण कराना है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल देव दोघट तथा संचालन मंडल महामंत्री दिनेश कुमार तोमर ने किया।
इस दौरान जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हेमंत कुमार, नगर पंचायत पूर्व चैयरमेन हरबीर सिंह एडवोकेट, रविन्द्र आर्य, भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू माया, मंडल महामंत्री देवेन्द्र प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष मनोज राठी, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश पाल राठी, मंडल मंत्री मोहन प्रजापति, राजेन्द्र तोमर, रघुनाथ खलिफा, शक्ति केन्द्र संयोजक रघुनाथ खलिफा, कृष्णपाल प्रजापति, बीरसैन कश्यप, सतेन्द्र तोमर, पुष्पेन्द्र पंवार रोहित राठी, सुमित पंवार, किरणपाल सिंह, पारस निर्वाल, नरेंद्र प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, प्रभात तोमर, सुरेश राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत

झांसी में हादसे के बाद मप्र का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बारीकी से परखे जाएंगे सुरक्षा इंतजाम

भोपाल। झांसी, उत्तर प्रदेश के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। इस भयावह घटना के बाद मप्र का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को विभाग ने निजी व सरकारी सभी अस्पतालों को फायर और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह उपाय जरूरी
राजधानी के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरकारी व निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थाओं का इलेक्ट्रिकल और फायर ऑडिट अनिवार्य रूप से कराएं। फायर सिस्टम और फायर एक्सटिंग्विशर की स्थिति चालू होनी चाहिए। इन्हें समय-समय पर रिफिल कराया होना भी अनिवार्य है। नियमित अंतराल पर फायर ड्रिल कराई जाए और इसका लेखा-जोखा भी रखें। इसके अतिरिक्त आकस्मिक निकास द्वार बाधा रहित और सुलभ होना चाहिए।

स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहे
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों में यह भी साफ कहा गया है कि सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में वार्ड खाली कराने का प्रशिक्षण दिलाया जाए। ध्यान रखा जाए कि विद्युत उपकरणों के उपयोग के दौरान खुले तारों या बिना प्लग के उपकरणों का उपयोग न हो। बिजली प्रणाली पर स्वीकृत भार से अधिक भार ना हो। आवश्यकता पड़ने पर बिजली कंपनी से अतिरिक्त भार स्वीकृत कराया जाए। ऑक्सीजन और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को विद्युत उपकरणों और स्विच बोर्ड्स से दूर रखा जाए।

औचक निरीक्षण करेंगे
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताए गए उपायों की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी। किसी भी चूक के लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। इनकी जांच के लिए विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो ऐसे संस्थानों को तुरंत बंद कर दिया जाएगा। यही नहीं, संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

तीन साल पहले हमीदिया में हुआ था हादसा
यहां पर यह बता दें कि नवंबर 2021 में राजधानी के हमीदिया परिसर में बने कमला नेहरू अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसमें 5 बच्चे जिंदा जल गए थे। बाद में जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। फायर कर्मियों ने अस्पताल में लगे ऑटोमेटिक हाईड्रेंट को देखा तो वो खराब पड़ा था। हर फ्लोर पर फायर एक्सटिंग्विशर तो थे, लेकिन काम नहीं कर रहे थे।

बिजवाड़ा गांव में अधिकारियों ने कराया फागिंग और एंटी लारवा का छिड़काव

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर

संक्रमित बीमारियों को लेकर बागपत में अधिकारी अलर्ट पर हैं विजयवाड़ा गांव में बुखार के तीन कैसे मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने गांव में पहुंचकर एंटी लारवा का छिड़काव कराया गांव के प्रत्येक गली और मकान के आसपास एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया वहीं फागिंग टीम ने प्रत्येक गली मोहल्ले में पहुंचकर फागिंग की जिससे बीमारी फैलने वाले मच्छरों पर काबू पाया जा सके और संक्रमित बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके। वीडियो ज्योति बाला ने बताया कि लगातार एंटी लारवा दवाई का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है और गांव-गांव में मेडिकल कैंप भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए जा रहे हैं लोगों के स्वास्थ्य को लेकर अधिकारी पूरी तरह अलर्ट पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टी लाल, बीडीओ ज्योति बाला, ग्राम सचिव कृष्ण कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे

परिवहन विभाग ने किसानों के गन्ना वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर हादसों से होगा बचाव

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ तहसील बागपत/ बागपत आरटीओ राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में परिवहन अधिकारी लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं आज इसी क्रम में गन्ना किसानों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया वहीं सर्दियों में गन्ने के वहां रोड पर अत्यधिक मात्रा में चलते हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गाना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगना शुरू कर दिया है ट्रैक्टर ट्राली भैंसा बुग्गी व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं आज परिवहन विभाग के अधिकारी आरटीओ राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गन्ना मिल बागपत गन्ना मिल मलकपुर गन्ना मिल और गन्ना मिल रमाला पर पहुंचे जहां वाहनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करते हुए उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए जिससे रात्रि में वाहनों को आसानी से देखा जा सके और हादसों से बचा जा सके। इस मौके पर गन्ना विभाग परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बागपत पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। वेदपाल उपाध्याय के आवास पर नव दंपति को दिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज बागपत में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के आवास पर पहुंचे और नव दंपति को आशीर्वाद दिया इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजामत किए गए वहीं डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा के उपचुनाव में बीजेपी सभी सीटों पर विजय प्राप्तकरेगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बागपत में कार्यक्रम के दौरान उपचुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब ‘सटासट टकाटक’ की राजनीति नहीं चलेगी, क्योंकि गठबंधन की सच्चाई उजागर हो गई है और बीजेपी उपचुनाव में जीत हासिल करेगी
इतना ही नहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और डिंपल यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा गुंडों को संरक्षण देती रही है, लेकिन बीजेपी की सरकार में उनका सफाया हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी परिवार अब कुनबे में सिमट गया है और एयर कंडीशनर वाले कमरे में बैठकर काम करते हैं। दरअसल डिप्टी सीएम बागपत के बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उनके बेटे नवदम्पति को आशीर्वाद दिया।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

आंखों में धूल झोंककर अवैध खनन कर रहे खनन माफियानदी की जलधारा से खिलवाड़ कर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

रिपोर्ट – हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। जनपद की सदर तहसील में ललपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ग्राम सहुरापुर में खंड सख्या 18/3 में हो रहे अवैध खनन का मामला सामने आया है। जिसमें खनन नियमावली तथा एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। साथ ही शासन प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर खनन माफिया अवैध पोकलैंड मशीनों द्वारा नदी के बीच से मौरंग निकालने का कार्य खुलेआम कर रहे हैं।
खनन माफियाओं के द्वारा पर्यावरण को भारी क्षति के साथ ही नदियों के जल स्तर के साथ खिलवाड़ करने के काम को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है।
बताते चलें कि जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने स्पष्ट रूप से सभी पट्टा धारकों को सख्त निर्देश दिए थे कि किसी भी दशा में जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध खनन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद भी खनन माफियाओं के द्वारा खुलेआम अवैध खनन का खेल खेला जा रहा है और नदियों से नियमों के विपरीत नदी की जलधारा के साथ खिलवाड़ करते हुए भारी भरकम पोकलैंड मशीनों के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। इतना ही नहीं खनन माफिया नाबालिक चालकों की जान जोखिम में डालकर पोकलैंड मशीने चलवा रहे हैं जिससे बडा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
इस मामले में खनिज अधिकारी से बात करने पर उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं और साथ ही नाबालिक बच्चे द्वारा मशीन चलाने पर कहा गया कि यह श्रम विभाग का मामला है इसमें मैं कुछ नही कह सकता हूँ।