दर्शन को आया एक 17 वर्षीय किशोर की नदी मे डूबने से मौत

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के नवरात्र के पहले दिन बेहटा स्थित बाबा टीकाराम धाम में बाबा के दर्शन को आया एक 17 वर्षीय किशोर की नदी मे डूबने से मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हैदरगढ़ व असंदरा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद असंदरा पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र के कमरौली खास निवासी शिवांग कनौजिया पुत्र रमेश 17 गुरुवार सुबह अपने अन्य साथियों अंकित 16 वर्ष,अमित 12,लकी 13 वर्ष, आलोक 12 वर्ष,राज 15 वर्ष,पुजू 17 वर्ष के साथ बाबा के दर्शन करने आया था। इसी दौरान युवक ने नदी में नहाने की बात कही। बताते हैं कि सभी दोस्त पुल पार करके बाजपुरा घाट की ओर पहुंच गए। साथियों ने बताया कि जब तक वे कपड़े उतारते तब तक शिवांश कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा चुका था। साथियों ने बताया कि बीच नदी में पहुँचा उनका साथी चीखने चिल्लाने लगा लेकिन दोस्तों को लगा कि वह खिलवाड़ कर रहा है, लेकिन जब तक वे लोग समझे और ग्रामीण बचाने दौड़े तब तक शिवांग डूब चुका था।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अभिमन्यु मल्ल एवं थानाध्यक्ष असंदरा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरो के मदद से बालक की तलाश शुरू की गई लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर असंदरा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *