सुबेहा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को किया जागरूक

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के सुबेहा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह पहल की गई। यह माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता और यातायात जागरूकता अभियान का हिस्सा है।

प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम, जिसमें उप निरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी कृष्ण कुमार और महिला आरक्षी निशा पाल की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न कानूनों और मुद्दों के बारे में जानकारी दी। इनमें घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम संबंधी अपराध, महिला मिशन शक्ति केंद्र और यातायात नियम शामिल थे।

महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 193 शामिल हैं। जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में पंपलेट भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *