रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के सुबेहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबेहा परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. जयशंकर पांडे ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली डॉक्टरों, आशा बहुओं और सीएचओ को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. पांडे ने सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना सात साल पहले शुरू हुई थी और गरीब परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं, जिससे पैसे के अभाव में होने वाली मौतों को रोका जा सका है।
स्वास्थ्य सुविधाओं में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए कई स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. नीलम सिंह, माधवी सिंह, किरण चौहान, स्टाफ नर्स अर्चना चौहान, सीएचओ प्रीती वर्मा, अंजू चौरसिया, नीतू, तथा आशा बहु शांति वर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, सुशीला देवी और प्रीति देवी शामिल थीं।
इस अवसर पर बीपीएम मनीष श्रीवास्तव, डॉ. विवेक कुमार, फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र तिवारी, स्वीपर सुरेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

