आयोजित किया गया होली मिलन एवं कवि सम्मान समारोह

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की मौदहा तहसील इकाई के तत्वावधान में मौदहा थाना चौराहा के पास होली मिलन एवं कवि सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं तहसील इकाई अध्यक्ष हरी प्रकाश कुशवाहा ने अंगवस्त्र और फूल माला से सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय संयुक्त मंत्री कवि रेवती कुमार पाठक, अध्यक्षता कर रहे संस्था के जिलाध्यक्ष लखनलाल जोशी ‘ललित’, संरक्षक शिवकरण सिंह’ सरस’, भूतपूर्व अध्यक्ष जगदीश चन्द्र जोशी, कवि वीरेंद्र कुमार पाल ‘शजर’, उपाध्यक्ष नीतिराज सिंह, कवि कमलेश सिंह गौर, कवि संतोष कुमार माधव, कवि कमलकिशोर कमल, कवि बालकिशुन जोशी’ चंचल’, उपाध्यक्ष धर्मात्मा प्रसाद ‘अभिलाषी’, उपाध्यक्ष गीता ओमर, डा. ज्ञानेंद्र द्विवेदी, हास्य कवि दिनेश दुबे, हरीराम गुप्त ‘निरपेक्ष’ आदि ने कविता पाठ के माध्यम से समाज की कुरीतियों पर कटाक्ष प्रस्तुत किये। विचारक चन्द्रशेखर अग्निहोत्री एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान कवि बालकिशन जोशी ‘चंचल’ को तहसील इकाई राठ का अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री कैलाश प्रसाद सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *