एकमुश्त कर समाधान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। परिवहन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा 20 व 21 फरवरी 2026 तक परिवहन मेला का आयोजन किया गया है। यह मेला ARTO कार्यालय, गाजीपुर परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वाहन स्वामियों और परिवहन संगठनों को एकमुश्त कर व्यवस्था (OTT) के संबंध में जानकारी देना तथा कर समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
मेले के दौरान वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्ट संगठनों के साथ गोष्ठी/कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां परिवहन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही एकमुश्त कर योजना को “कर समाधान का सरल मार्ग” बताते हुए इसके लाभों की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक वाहन स्वामी इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा, कर अनुपालन तथा परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाना बताया गया है।
परिवहन विभाग ने जनपद के सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में परिवहन मेले में पहुंचकर एकमुश्त कर योजना सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लें और लाभ ले।
