गाजीपुर: गोपीनाथ हॉस्पिटल में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गरिमामय आगमन

Spread the love

रिपोर्ट -एकरार खान

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के ग्राम सभा सनेहुँआ सलामतपुर स्थित गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संरक्षक श्री राकेश तिवारी जी के आवास/परिसर में आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री ओमप्रकाश राजभर जी का गरिमामय आगमन हुआ।
इस दौरान हॉस्पिटल परिवार द्वारा मंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंत्री श्री राजभर ने गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री जी के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *