रिपोर्ट -बिस्मिल्ला खान बिस्मिल



अयोध्या।श्री संतोष कुमार अपर आयुक्त जोन अयोध्या को शासन द्वारा पदोन्नति प्रदान करते हुए वाणिज्य कर अधिकरण का सदस्य बनाया गया । इस उपलक्ष्य में राज्य कर अयोध्या के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री संतोष कुमार को बधाइयाँ देते हुए भव्य विदाई कार्यकम आयोजित किया गया। संतोष कुमार द्वारा अयोध्या जोन में एक वर्ष के कार्यकाल को अपनी सेवा का सबसे अभूतपूर्व अनुभव बताया गया । इस कार्यक्रम में अपर आयुक्त (प्रवर्तन) अमित मोहन, अपर आयुक्त अपील) जयशंकर सहाय, संयुक्त आयुक्त श्रीराम गोंड, श्रीमती विवेचना मिश्रा, उदय प्रताप एवं श्याम लाल राम तथा अन्य
अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नाजिर अनुराग द्विवेदी द्वारा अन्य साथियों के सहयोग से सम्पन्न कराया गया ।
