रिपोर्ट – मो० नसीम

बाराबंकी। मुख्य अतिथि समाज वादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी अदनान हुसैन ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया ।इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्वयं बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले साल यहां पर बहुत शानदार मैच हुआ था और इस साल भी अच्छा हुआ शानदार मैच हो इसके लिए हम आयोजक व उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी अदनान ने कहा किसमाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा खिलाड़ियों का सम्मान किया है उनके सम्मान में प्रदेश में इकाना स्टेडियम बनवाया और जहां पर देश व विदेश तक के खिलाड़ी खेलने आते हैं पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी। क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच मवैया व त्रिवेदीगंज टीम के बीच खेला जा रहा है। जिसमें मवैया की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। तो वही त्रिवेदीगंज की टीम गेंदबाजी कर रही है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष देवी दीन रावत, सभासद इमरान , परवेज मो इस्लाम, टीपू खान , अकरम अजीज मोहम्मद सोहेल मोहम्मद तामीर मोहम्मद अनवर कैफ संजय सिंह उमेश भाई सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
