अशोक कुमार सिंह सहकारी ग्राम विकास बैंक चुनार के निर्विरोध अध्यक्ष हुये निर्वाचित

Spread the love

रिपोर्ट – वसीम खान

चुनार ( मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक चुनार शाखा के अध्यक्ष का चुनाव नामांकन विकास खंड कार्यालय चुनार में संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह ग्राम सझौली चुनार मीरजापुर का एकमात्र नामांकन हुआ जिसके प्रस्तावक दूधनाथ यादव और समर्थक अजीत लाल सिंह थे। एकमात्र नामांकन होने से चुनाव को निर्विरोध मानते हुए चुनाव प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल व भगवती प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट निर्वाचित घोषित किया।
अशोक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित होने पर बलवंत सिंह, राम बहाल पाल, ग्राम प्रधान श्रीपति सिंह, रिंकू मौर्या, अनिल कुमार सिंह, सर्वेश पटेल, प्रधान अखिलेश पटेल, आदि लोग उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। वही अशोक कुमार सिंह ने कहा की यह जीत भाजपा की नीतियों की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *