रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। रवींद्र परमार एडवोकेट द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में अग्नि पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कोर्राकनक भूप सिंह डेरा निवासी ननकऊ सिंह के घर में आग लगने से पूरा परिवार अत्यंत परेशान स्थिति में है। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन फतेहपुर के निर्देश पर कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पीड़ित परिवार के लिए सहायता भिजवाई गई, जो उनके पड़ोसी संजय सिंह के माध्यम से पहुंचाई गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान की गईं, जिनमें 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, बिस्कुट, नमकीन, रस्क, हल्दी, धनिया, मिर्च, नमक, तिरपाल, 30 बर्तनों का किचन सेट, कंबल, लगभग 100 कपड़े, 10 नहाने की साबुन, 10 कपड़े धोने की साबुन, 10 टूथपेस्ट, 8 टूथब्रश, 2 बालों का तेल, 4 रेजर सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। रेडक्रास सोसाइटी द्वारा की गई इस त्वरित सहायता से पीड़ित परिवार को राहत मिली और समाज के लिए मानवीय सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभिनव श्रीवास्तव (संयोजक, होमियोपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ), चैतन्य कुमार (संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी), आजीवन सदस्य प्रेम चंद्र मौर्य एवं हिमांशु श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
